Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   How much longer must the 'Linepar' area endure such hardship... even during the festival of lights?

Moradabad News: आखिर कब तक कष्ट झेलेगा लाइनपार....रोशनी के त्योहार पर भी यह हाल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
How much longer must the 'Linepar' area endure such hardship... even during the festival of lights?
मुरादाबाद। लाइनपार के विकास को लेकर बातें खूब हुईं। लोगों को वर्षों बीत गए दावे सुनते सुनते। लेकिन अगर किसी को हकीकत जाननी है तो लाइनपार के इलाकों में जाकर देखे। यहां के लोगों का एक सबसे बड़ा दर्द यह भी है कि जनप्रतिनिधि कभी हान जानने नहीं आते। खुदा पड़ा है पूरा लाइनपार। यह भी सही है कि विकास के लिए ही यह सब हो रहा लेकिन रफ्तार इतनी धीमी है कि यहां के लोग कब तक कष्ट झेलेंगे इसका भी किसी को नहीं पता। दीपावली पर भी यहां के मुहल्लों में जलभराव है। रास्तों में कीचड़ है। सड़कें खुदी पड़ी हैं।
विज्ञापन


पैपटपुरा में दस साल से सड़क का इंतजार
पैपटपुरा में विकास की तस्वीर सीमेंट के खाली कट्टों पर टिकी है। सड़क और नालियां नहीं बनने से लोगों ने कट्टों में रोड़ा-बजरी भरकर आने-जाने का रास्ता बनाया है। घरों से निकलने वाला गंदा पानी आसपास ही जमा रहता है। दस साल से अधिक समय गुजरने के बाद भी सड़क नहीं बनी। दिवाली पर भी लोगों को कीचड़ और गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन





एकता कॉलोनी में गलियां आठ फीट नीचे
पैपटपुरा से सटी एकता कॉलोनी की कई गलियां मुख्य सड़क से करीब आठ फीट नीचे हैं। नालियों का पानी बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिलने से गलियों में ही जमा रहता है। घरों के सामने गंदा पानी और कीचड़ लोगों की परेशानी बढ़ा रहे हैं। त्योहार पर सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था भी नहीं सुधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन





गंदे पानी में डूबा पड़ा है रास्ता
जयंतीपुर में मेहराब वाली मस्जिद के पास गली में निकलने का रास्ता गंदे पानी में डूबा है। लोगों ने आवागमन के लिए यहां भी सीमेंट के कट्टे डाल रखे हैं। पैदल निकलने वालों को संतुलन बनाकर चलना पड़ता है। शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस है। दिवाली पर भी लोगों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ेगा।



लोगों के कोट्स
दस साल से अधिक हो गए, लेकिन हमारे मोहल्ले में सड़क और नाली नहीं बन सकी। दिवाली पर हर घर की सफाई होती है, लेकिन यहां घर के बाहर ही गंदा पानी जमा है। सीमेंट के कट्टों में रोड़ा भरकर रास्ता बनाया है। आखिर कब तक ऐसे ही गुजर-बसर करनी पड़ेगी।
- गंगा सहाय


बारिश हो या त्योहार, हमारे लिए हालात कभी नहीं बदलते। घरों से निकलने वाला पानी आसपास ही जमा रहता है। रास्ते में कीचड़ और गंदगी होने से बच्चों को बाहर भेजने में भी डर लगता है। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस बार भी दिवाली बदहाली में मनानी पड़ेगी।

- संतोष देवी


हमारी गलियां मुख्य सड़क से करीब आठ फीट नीचे हैं। नालियों का पानी बाहर नहीं निकल पाता और गलियों में ही जमा रहता है। घरों के सामने गंदगी और बदबू बनी रहती है। त्योहार पर रिश्तेदारों को बुलाने में भी शर्मिंदगी महसूस होती है। जनप्रतिनिधियों को हमारी परेशानी दिखाई क्यों नहीं देती।
- कुंवर सेन


दिवाली पर लोग अपने घरों के साथ आसपास की सफाई करते हैं, लेकिन हमारे यहां गंदे पानी की निकासी ही नहीं है। गलियों में पानी भरा होने से पैदल निकलना मुश्किल है। कई बार अधिकारियों से नेताओं से कहा, मगर समस्या का समाधान नहीं हुआ। सिर्फ मुख्य सड़क बना देने से मोहल्ले का विकास नहीं होता।

- सनी


मेहराब वाली मस्जिद के पास गली में इतना गंदा पानी भरा रहता है कि लोगों को निकलने के लिए कट्टे डालने पड़ते हैं। बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। त्योहार के समय भी सफाई और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं सुधरी। शिकायत करने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचता।

- जावेद


मुख्य सड़क बन जाने से उम्मीद जगी थी कि अब नाला भी पूरा होगा और परेशानी खत्म हो जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। घरों और दुकानों के सामने खुदाई पड़ी है। बदबू और मच्छरों ने अलग परेशान कर रखा है। ग्राहक भी दुकान तक आने से कतराते हैं। त्योहार पर भी राहत नहीं मिली।

- उमेश

वर्जन
लाइनपार में सीएम ग्रिड का काम दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। कई मोहल्लों में सड़कों के टेंडर हो गए हैं। काम जल्द शुरू होगा। जयंतीपुर की सड़कों के लिए एस्टीमेट बनाकर भेज दिया गया है।
- अजीत कुमार सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed