फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   How many candidates will be there in the election field... will be decided today

Moradabad News: चुनावी मैदान में कितने होंगे प्रत्याशी...आज होगा तय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 01:31 AM IST
विज्ञापन
How many candidates will be there in the election field... will be decided today
मुरादाबाद। निकाय चुनाव में जिले में कितने प्रत्याशी मैदान में होंगे, इसका फैसला आज होगा। बृहस्पतिवार को नाम वापसी का आखिरी दिन है। इसके बाद प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो पाएगी। वहीं शुक्रवार को प्रत्याशियों को चुनावचिह्न आवंटित किए जाएंगे। फिलहाल अभी 1871 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
विज्ञापन

जिले की 11 निकायों के लिए चुनाव प्रक्रिया की शुरुआत 11 अप्रैल को हुई। सात दिनों तक चली नामांकन प्रक्रिया में 1910 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। मंगलवार को एडीएम प्रशासन सुरेंद्र सिंह, उद्योग विभाग के संयुक्त आयुक्त योगेश कुमार, आईएएस हर्षिता सिंह की टीम ने नामांकन पत्रों की जांच की। 39 उम्मीदवारों के नामांकनपत्रों में कमी पाई गई। इसके आधार पर सभी 39 प्रत्यायिशों के नामांकन निरस्त कर दिए गए। इसके बाद चुनाव मैदान में अब 1871 प्रत्याशी रह गए हैं। इसमें मेयर के 13, नगर पालिका अध्यक्ष के 28 और नगर पंचायत अध्यक्ष के 166 उम्मीदवार शामिल हैं। 20 अप्रैल को नाम वापसी की आखिरी तिथि है। नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों की संख्या स्पष्टï हो पाएगी। वहीं 21 अप्रैल को प्रत्याशियों को चुनावचिह्नï दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed