Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hours of travel in minutes... Fresh proposal sent for elevated road

Moradabad News: घंटों का सफर मिनटों में...एलिवेटेड रोड के लिए नए सिरे से भेजा प्रस्ताव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Hours of travel in minutes... Fresh proposal sent for elevated road
मुरादाबाद। करीब 14 सालों से हो रहा एलिवेटेड रोड का इंतजार अब खत्म हो सकता है। सेतु विभाग ने स्टेशन रोड के ट्रैफिक को खत्म करने के लिए नए सिरे से एलिवेटेड रोड की डिजाइन तैयार की है। मंजूरी के लिए शासन को भेज दी गई है। नगर विधायक रितेश गुप्ता का कहना है कि जल्द ही इस नए प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है। यह रोड बनने से घंटों का सफर मिनटों में पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर महाराणा प्रताप सिंह चौक (फव्वारा चौराहा) से लेकर मिगलानी सिनेमाहाल तक इस एलिवेटेड रोड के निर्माण का प्रस्ताव पूर्व में भी कई बार शासन को भेजा जा चुका है। पीडब्ल्यूडी की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर मुहर नहीं लगी तो नगर निगम ने सीएम ग्रिड योजना के तहत इस रोड के निर्माण का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा था लेकिन छह महीने बीत जाने के बाद भी इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन

नगर विधायक रितेश गुप्ता के अनुसार सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर शशिकांत की ओर से नई डिजाइन तैयार कराकर भेजी गई है। इसकी जानकारी भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दे दी गई है। एलिवेटेड रोड का निर्माण सिंगल पिलर पर कराया जाएगा। इससे नीचे की सड़क पर कुछ खास प्रभाव नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर में न आने वाले वाहन सीधे एलिवेटेड रोड से दिल्ली या कांठ रोड तक पहुंच सकेंगे। घनी आबादी होने के कारण स्टेशन रोड पर सड़क का चौड़ीकरण नहीं हो सकता है। इसलिए लंबे समय से एलिवेटेड रोड के निर्माण की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed