फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hottest night ever on Sunday, temperature 27.8 degree Celsius

Moradabad News: रविवार को रही अब तक की सबसे गर्म रात, तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Hottest night ever on Sunday, temperature 27.8 degree Celsius
मुरादाबाद। दिन के बाद अब रात भी गर्म रहने लगी है। रविवार की रात अब तक की सबसे गर्म रात रही। तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि मंगलवार को हल्के बादल छाने का अनुमान है।
विज्ञापन

रविवार रात तापमान में .3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस का उछाल आया। रात का तापमान बढ़ने की वजह से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। सुबह से ही धूप की तपिश बेहाल कर देती है, जो देर शाम तक रहती है। वहीं रात के तापमान में भी बढ़ोतरी होने से गर्मी बेहाल कर रही है। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सुबह वातावरण में नमी 48 फीसदी थी, जो दिन में घटकर शाम को सिर्फ 28 फीसदी ही रह गई। दोपहर में दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा पश्चिम से पूरब दिशा में चली लू ने भी लोगों की परेशानी बढ़ाई। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह का कहना है कि गर्म हवा की वजह से पश्चिमी विक्षोभ के बादल सक्रिय नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान बढ़ने की वजह से वातावरण की नमी भी सूख रही है। पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को हल्के बादल छा सकते हैं। कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। हालांकि इसके बाद मौसम साफ रहेगा। यह बदलाव दक्षिण पश्चिमी हवा में नमी की वजह से हो सकता है। मानसून एक सप्ताह देरी से चल रहा है। इसलिए मुरादाबाद के आसपास के क्षेत्रों में प्री मानसून 20 जून के आसपास आने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed