{"_id":"660c714450044e321603cc04","slug":"hotel-employee-raped-a-woman-arrested-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-374198-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: होटल कर्मचारी ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: होटल कर्मचारी ने महिला से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर एक महिला से दुष्कर्म करने वाले होटल कर्मचारी को गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर की पत्नी सोमवार को दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें महिला ने बताया था कि रविवार रात वह कमरे में अकेली सो रही थी। जबकि उसके पति और अन्य परिजन दूसरे कमरे में सो रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान मूंढापांडे के भदासना गांव निवासी आकाश उर्फ छोटू उसके कमरे घुस आया और डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। आरोपी हाईवे के एक होटल पर काम करता है। एसएचओ शैलेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।