फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hospital staff snatches mangalsutra from woman patient after her death

Moradabad News: महिला मरीज की मौत के बाद अस्पताल के कर्मचारी ने मंगलसूत्र उड़ाया

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Hospital staff snatches mangalsutra from woman patient after her death
मुरादाबाद। कांठ रोड स्थित सिद्ध हॉस्पिटल में हार्ट अटैक की वजह से एक वृद्धा की मौत हो गई। इस बीच अस्पताल के एक कर्मचारी ने महिला के गले से मंगलसूत्र चुरा लिया। परिजनों की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी कर्मचारी अजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी गए मंगलसूत्र को बरामद किया है।
विज्ञापन

दयानंद डिग्री कॉलेज के सामने रहने वाले अधिवक्ता संदीप भटनागर ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार की शाम बुआ सरोज भटनागर (75 वर्ष) को हार्ट अटैक हो गया था। इलाज के लिए उन्होंने बुआ को कांठ रोड स्थित सिद्ध अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में कर्मचारी लेकर गए। परिवार वालों को बाहर ही रोक दिया गया। थोड़ी देर बाद डॉक्टर ने जांच कर बताया कि वृद्धा की मौत हो गई है। कुछ देर बाद बुआ का शव बाहर लाया गया। देखने पर पता चला कि उनके गले से सोने का मंगलसूत्र गायब था। उसमें डायमंड का पैंडल भी लगा था। इस बारे में परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन से पूछताछ की लेकिन कोई बताने के लिए तैयार नहीं था। बताया कि वृद्धा के गले में कोई जेवरात नहीं था। इस मामले में अधिवक्ता की शिकायत पर सिविल लाइंस पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी की प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन

इस मामलेे मेें सिद्ध अस्पताल केे संंचालक डॉ. अनुराग मेेहरोत्रा कहना है कि सीसीटीवी मेें एक वार्ड ब्वाय महिला की ज्वैलरी उठाते हुए दिख रहा था। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। जांच के बाद पुलिस ने अस्पताल में कर्मचारी नवाबपुरा निवासी अजय कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। कुछ ही देर में कर्मचारी टूट गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर मंगलसूत्र बरामद कर उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। अदालत के निर्देश पर उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed