फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   hospital men hadkamp machane wala hasan chacha kuan

अस्पताल में सुबह-सुबह हड़कंप मचाने वाला ‘हसन चाचा’ कौन 

Fri, 25 Nov 2016 01:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Fri, 25 Nov 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
hospital men hadkamp machane wala hasan chacha kuan
मह‌िला
जिसका पति दिल्ली में है और उसकी मां यहां उसकी तीमारदारी में लगी है। लेकिन महिला की मां और घर वालों को भनक लगे बगैर गुरुवार सुबह कोई शख्स जिला अस्पताल पहुंचा और महिला को डिस्चार्ज करा कर ले जाने लगा। अस्पताल रिकार्ड में उसने अपना नाम हसन चाचा दर्ज कराया है। ऐन वक्त पर परिजनों को पता चला तो उन्हाेंने डिस्चार्ज प्रक्रिया रोकते हुए हंगामा शुरू कर दिया। इस बीच हसन चाचा गायब हो गया।
विज्ञापन


संभल के नखासा थाना क्षेत्र में तुर्तीपुरा निवासी फिजा खानम की शादी तीन साल पहले घर के सामने रहने वाली जींस व्यापारी मोहम्मद शाकिर के साथ हुई थी। शाकिर दिल्ली में रहता है और वहीं जींस का काम करता है। जबकि फिजा संभल में ही ससुराल में रहती है। मायके वालों का आरोप है कि 23 नवंबर को ससुराल वालों ने फिजा को दूध में जहर देकर मारने की कोशिश की। तबियत बिगड़ने पर मायके वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जिला अस्पताल में थर्ड फ्लोर पर मेडिकल वार्ड में फिजा को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


यहां फिजा की तीमारदारी उसकी मां नईमा बेगम कर रही हैं।
फिजा का इलाज कर रहे फिजिशियन डा. एके मिश्रा ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब दस बजे एक शख्स उनके पास आया और उसने फिजा को अस्पताल से डिस्चार्ज करने को कहा। उसने अपना नाम हसन और खुद को फिजा का चाचा बताया। इसके बाद डा. एनके मिश्रा ने फिजा को डिस्चार्ज कर उसकी डिस्चार्ज स्लिप वार्ड में भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी फिजा को डिस्चार्ज किया ही जा रहा था कि अचानक उसकी मां नईमा बेगम वहां पहुंच गईं। उन्होंने अस्पताल से स्टाफ से पूछा कि फिजा को कहां ले जाया जा रहा है तो स्टाफ ने डिस्चार्ज करने की बात बताई। इस पर नईमा बेगम भड़क गईं और हंगामा करने लगीं। अस्पताल स्टाफ ने जब बताया कि घर वालों के कहने पर ही फिजा को डिस्चार्ज किया गया है तो हसन चाचा की तलाश शुरू हुई लेकिन हसन चाचा मौके से खिसक गया। इसे लेकर अस्पताल में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed