फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   hospital basement full with water

हास्पिटल के लिए खोदे बेसमेंट से बहा पानी तो भड़के नया मुरादाबाद वाले

Mon, 06 Mar 2017 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Mon, 06 Mar 2017 02:27 AM IST
विज्ञापन
hospital basement full with water
पानी।  - फोटो : ब्यूरो
प्राधिकरण के नियम कायदे को ताक पर रखकर नया मुरादाबाद में ब्राइट स्टार हास्पिटल के लिए तीस फुट से भी अधिक गहरा बेसमेंट खोद दिया गया। जबकि एमडीए के नियमों के मुताबिक बेसमेंट की अधिकतम गहराई जमीन के नीचे साढ़े पांच फुट तक हो सकती है। अधिक गहराई तक खोदे जाने की वजह से बेसमेंट में पानी आ गया है।
विज्ञापन


जिसे निकालने के लिए पंप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि छह माह से दिन रात बेसमेंट से पानी निकालकर नाले में बहाया जा रहा है। जिसका स्थानीय लोगों ने विरोध कर रहे हैं। 100-50 गज के निर्माण पर नियम - कायदे का पाठ पढ़ाकर घर - दुकान को सील करने वाले एमडीए अफसरों ने ब्राइट स्टार हास्पिटल की इस निर्माणाधीन बिल्डिंग की ओर से आंखें फेर रखी हैं।
विज्ञापन


इस निर्माणाधीन बिल्डिंग में करीब तीस फुट गहरा बेसमेंट बनाया जा रहा है। रविवार रात मौके पर मौजूद गार्ड्स और कर्मचारियों का कहना था कि बेसमेंट की गहराई करीब तीस फुट है और बेसमेंट खुदाई के बाद नीचे से पानी आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पास में गांगन होने की वजह से यहां वाटर लेवल काफी कम है। बेसमेंट में पानी भर जाने की वजह से वहां फर्श नहीं पड़ पा रहा है। इसके लिए पंप लगाए गए हैं ताकि बेसमेंट में भरे पानी को निकाला जा सके।


शहर में तमाम आवासीय इलाकों में भी बेसमेंट धड़ल्ले से बनाए जा रहे हैं। एमडीए का पूरा एक्शन महज नोटिस जारी करने तक सिमटा है। मानचित्र के विपरीत बनाने पर जो बिल्डिंग सील भी की गईं, उनकी सील भी कुछ दिन बाद ही खोल दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed