फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Honored the meritorious of board exams

Moradabad News: बोर्ड परीक्षाओं के मेधावियों का किया सम्मान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Honored the meritorious of board exams
मुरादाबाद। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में अच्छे अंक प्राप्त कर जिले की मेरिट में स्थान बनाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। समारोह में 18 विद्यार्थियों को टेबलेट, प्रमाण पत्र और मेडल पहनाने के अलावा चेक दिए गए।
विज्ञापन

पीएमएस स्कूल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मेयर विनोद अग्रवाल, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की संयोजिका अल्पना रितेश गुप्ता, भाजपा नेता मदालसा शर्मा, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह, मंडलीय शिक्षा संयुक्त निदेशक मनोज कुमार द्विवेदी, जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने किया। राज्य स्तर पर सातवें स्थान पर रही इंटरमीडिएट की उन्नति सिंह और नौवें स्थान पर रही हाईस्कूल की प्रगति पांडेय को एक लाख रुपये डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजे गए और कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से चेक दिया गया। शेष हाईस्कूल के नौ और इंटरमीडिएट के सात विद्यार्थियों को 21-21 हजार रुपये सांकेतिक रूप से उनके बैंक खातों में भेजे गए और कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से चेक दिया गया। जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों ने अच्छे अंक देखने को जो सपना देखा था, वह साकार हुआ है। अब विद्यार्थियों से समाज की अपेक्षाएं बढ़ी हैं। विद्यार्थी भी इंजीनियर, वैज्ञानिक, नेता या प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहते हैं। इसके लिए लक्ष्य के हिसाब से प्रयास करने होंगे। अपनी क्षमता का प्रदर्शन कर शिक्षकों, अभिभावकों को पुन: गौरवान्वित होने का अवसर दे सकते हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अरुण कुमार दुबे ने कहा कि विद्यार्थियों को भटकने की आवश्यकता नहीं है। लक्ष्य निर्धारित कर उसके लिए प्रयास शुरू कर दीजिए। कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है। इस दौरान उप प्रधानाचार्य निशिमा पाठक, राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्य श्यामा कुमार, घनेंद्र शर्मा, प्रीतम सिंह, अभिषेक शर्मा व डीआईओएस कार्यालय से जीत सिंह, मनुराज शर्मा, संदीप कुमार, अनूप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अमर उजाला की ओर से भी सम्मानित किए गए मेधावी
जनपद स्तर के सभी 18 मेधावियों को अमर उजाला की ओर से भी प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर मेधावी और उनके परिजनों के चेहरे पर खुशी के भाव थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने तीन छात्राओं का किया सम्मान
इंटरमीडिएट में महर्षि दयानंद इंटर कॉलेज पट्टी मौढ़ा कांठ की छात्रा आफिया परवीन, गानिया अख्तर, हाईस्कूल में सीएल गुप्ता वर्ल्ड स्कूल की कोषा शर्मा को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया। तीनों छात्राओं को एक-एक लाख रुपये डीबीटी के माध्यम से बैंक खातों में दिए गए।


इन मेधावियों का हुआ सम्मान
हाईस्कूल में राज्य में नौंवे और जिले में पहले स्थान पर रहीं प्रगति पांडेय, जिले में दूसरे स्थान पर रहीं आंचल सैनी, जिले में तीसरे स्थान पर रहे कार्तिकेय सहरावत, जतिन कुमार, जिले में चौथे स्थान पर रहीं सांची विश्नोई, जिले में पांचवें स्थान पर रहे निक्षित शर्मा, जिले में छठवें स्थान पर रहीं समरा फातिमा, प्रियांशी पाल, जिले में सातवें स्थान पर रहीं बसीरत अकबर, सातवें स्थान पर रहे हरीश, इंटरमीडिएट में राज्य में सातवें और जिले में दूसरे स्थान पर रहीं उन्नति सिंह, जिले में तीसरे स्थान पर रहे हर्षित पोरवाल, हेमंत सिंह, अलिश्मा परवीन, जिले में चौथे स्थान पर रहीं प्रियांशी राघव, जिले में पांचवें स्थान पर रहे पीयूष कुमार, सुंबुल सिद्दीकी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed