फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Honor killing case: Police reached the village and investigated, family missing

ऑनर किलिंग मामला: पुलिस ने गांव पहुंचकर की जांच, परिवार गायब

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Apr 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Honor killing case: Police reached the village and investigated, family missing
मुरादाबाद। छजलैट के गांव से युवती के लापता होने के मामले की पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। शुक्रवार को पुलिस युवती के घर पहुंची। यहां परिवार में कोई भी पुरुष नहीं मिला। केवल मां ही मिली है। उसने पूछताछ में बताया कि उसकी बेटी की मौत बिजली का करंट लगने से हुई है। पुलिस परिवार के अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

छजलैट थाना क्षेत्र के गांव निवासी इंजीनियर ने पांच जनवरी 2022 को प्रेमिका से कोर्ट मैरिज की थी। दोनों एक गांव निवासी हैं। युवती के परिजन इस शादी से नाखुश थे। इसके बाद दोनों सिविल लाइंस क्षेत्र में किराये के मकान में रहने लगे थे। युवक ने बृहस्पतिवार को एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र दे दिया था। जिसमें उसने बताया था कि एक सप्ताह बाद पत्नी के मायके वाले आए और उन्होंने कहा कि वह रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी करना चाहते हैं। पत्नी मायके वालों के झांसे में आ गई और उनके साथ चली गई। घर जाने के बाद परिवार के लोगों ने उससे मोबाइल छीन लिया। युवक का आरोप है कि तीन अप्रैल की रात पत्नी ने फोन कर बताया था कि उसे डर लग रहा है। परिवार के लोग उसके साथ कोई घटना कर सकते हैं। इसके बाद से उसकी पत्नी लापता है। उसे शक है कि परिजनों ने उसकी हत्या कर दी है। एसपी देहात संदीप मीना ने बताया कि युवती की गुमशुदगी दर्ज की गई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed