{"_id":"673247b388f5fccd520751f7","slug":"homemade-bomb-attack-on-former-councillor-s-house-2024-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: पूर्व पार्षद के घर देसी बम से हमला, तेज धमाके की आवाज सुनकर मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: पूर्व पार्षद के घर देसी बम से हमला, तेज धमाके की आवाज सुनकर मचा हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस
Mon, 11 Nov 2024 11:36 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 11 Nov 2024 11:36 PM IST
सार
कांशीराम नगर निवासी पूर्व पार्षद ब्रजलाल जाटव ने बताया कि नौ नवंबर को वह एक केस की सिलसिले में इलाहाबाद हाईकोर्ट गए थे। घर में उनकी पत्नी रीना, बेटी और बेटा मौजूद थे। रविवार रात करीब 12 बजे उनके मकान के दरवाजे से तेज धमाके की आवाज आई।
विज्ञापन
पूर्व पार्षद के घर देसी बम से हमला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुरादाबाद के मझोला के कांशीराम नगर में रविवार देर रात पूर्व पार्षद ब्रजलाल जाटव के घर पर कुछ लोगों ने देसी बम से हमला कर दिया। तेज धमाके की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोग अपने घर से बाहर आए तो हमलावर भाग गए। इसके बाद पूर्व पार्षद के परिजन भी जाग गए। मौके पर दो देसी बम पड़े मिले हैं जबकि दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई थी।
विज्ञापन
कांशीराम नगर निवासी पूर्व पार्षद ब्रजलाल जाटव ने बताया कि नौ नवंबर को वह एक केस की सिलसिले में इलाहाबाद हाईकोर्ट गए थे। घर में उनकी पत्नी रीना, बेटी और बेटा मौजूद थे। रविवार रात करीब 12 बजे उनके मकान के दरवाजे से तेज धमाके की आवाज आई। आस पड़ोस के लोग आ गए। इसी बीच ब्रजलाल के परिजन और उनका चौकीदार महावीर भी घर से बाहर निकल आया।
विज्ञापन
उन्होंने देखा कि मौके पर दो देसी बम पड़े हैं जबकि दीवार और दरवाजा भी क्षतिग्रस्त हो चुका था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस ने देसी बम कब्जे में ले लिए हैं। सोमवार रात इलाहाबाद से लौटे ब्रजलाल ने तहरीर देकर केस दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन
सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि आस पड़ोस के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।