{"_id":"6a2dc0b599a49e125d06fff9","slug":"home-and-water-tax-defaulters-may-get-relief-through-the-ots-scheme-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-924898-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ओटीएस योजना से गृह-जल कर बकायेदारों को मिल सकती है राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ओटीएस योजना से गृह-जल कर बकायेदारों को मिल सकती है राहत
विज्ञापन
मुरादाबाद। गृहकर और जलकर के बकायेदारों को राहत देने के लिए शासन स्तर पर एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) को लेकर विमर्श चल रहा है। यदि यह योजना लागू होती है तो इसका लाभ मुरादाबाद समेत प्रदेश के अन्य शहरों के बकायेदारों को भी मिल सकता है।
महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि ऐसे कई करदाता हैं जिन पर वर्षों से गृहकर और जलकर का बकाया है। ब्याज और अन्य देयताओं के कारण उनकी देनदारी बढ़ गई है। ओटीएस जैसी व्यवस्था लागू होने पर बकायेदारों को बकाया जमा करने में सहूलियत मिल सकती है और लंबे समय से लंबित मामलों का निस्तारण भी आसान हो सकेगा।
नगर निगम का मानना है कि इस प्रकार की योजना से एक ओर राजस्व वसूली में सुधार होगा, वहीं दूसरी ओर करदाताओं को भी राहत मिलेगी। इससे बकाया कर जमा करने के लिए लोगों को प्रोत्साहन मिलेगा और वसूली प्रक्रिया भी अधिक प्रभावी बन सकेगी। फिलहाल गृहकर और जलकर की मौजूदा दरों में किसी प्रकार के बदलाव पर विचार नहीं किया जा रहा है। शासन स्तर पर चल रहे विमर्श के सकारात्मक परिणाम आने पर मुरादाबाद के करदाताओं को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है।