फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Holi 2024: Dance steps along with Holika Dahan Moradabad division, Abir-Gulaal flowed,colors started raining

Holi 2024: मुरादाबाद मंडल में होलिका दहन के साथ थिरके कदम, उड़ा अबीर-गुलाल.. बरसने लगा रंग, हर तरफ होली की धूम

Mon, 25 Mar 2024 09:34 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 25 Mar 2024 09:34 AM IST
सार

मुरादाबाद मंडल में होली की धूम मची हुई है। रामपुर-अमरोहा और संभल में सुबह से ही अबीर गुलाल उड़ने लगा है। लोग एक दूसरे को होली की बधाई देकर गले मिल रहे हैं। चारों तरफ उत्साह नजर आ रहा है। 

विज्ञापन
Holi 2024: Dance steps along with Holika Dahan Moradabad division, Abir-Gulaal flowed,colors started raining
मुरादाबाद में होली के दौरान लोग - फोटो : अमर उजालाा

विस्तार

होलिका दहन के साथ मुरादाबाद मंडल में उल्लास और उमंग का दौर शुरू हो गया। सोमवार सुबह से ही अमरोहा, मुरादाबाद, संभल और रामपुर में लोगों ने रंगों की बौछार के साथ गले मिलकर एक-दूसरे को होली की बधाई दी। होलिका दहन के साथ लोगों में उल्लास छाया हुआ है। चारों तरफ अबीर गुलाल उड़ रहा है।

विज्ञापन

होलिका दहन को लेकर रविवार शाम से ही जगह-जगह उत्साह का माहौल दिखने लगा। होलिका स्थल पर होली के गीतों की मस्ती में लोग थिरकते, नाचते नजर आने लगे थे। लोगों ने धूप, दीप, नैवेद्य आदि का भोग लगाकर अग्नि की परिक्रमा की।

विज्ञापन

Holi 2024: Dance steps along with Holika Dahan Moradabad division, Abir-Gulaal flowed,colors started raining
मुरादाबाद में होली के दौरान लोग - फोटो : अमर उजालाा

कई जगहों पर लोगों ने पंडितों को बुलाकर मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराकर होलिका दहन किया। होलिका दहन के बाद लोगों ने सुख, समृद्धि के लिए जौ, चने, गन्ने आदि चढ़ाए। अमरोहा नगर में कोट चौराहा, मंडी चौब, वासुदेव, दानिशमंदान, छंगा दरवाजा समेत कई जगह होली का दहन किया गया।

दोपहर तीन बजे के बाद महिलाओं ने होलिका पूजन किया। इसके अलावा गजरौला, हसनपुर, मंडी धनौरा समेत जिले भर में शाम को होलिका पूजन और रात में दहन किया गया। वहीं, सोमवार को दुल्हैंडी का त्योहार मनाया गया। त्योहार को लेकर घरों में परंपरागत पकवान गुझिया समेत अन्य व्यंजन बनाने में महिलाएं पूरे दिन व्यस्त रहीं।

Holi 2024: Dance steps along with Holika Dahan Moradabad division, Abir-Gulaal flowed,colors started raining
मुरादाबाद में होली के दौरान लोग - फोटो : अमर उजालाा

बाजारों में रही रौनक
होली के अवसर पर रविवार को लोग खरीदारी के लिए बाजार में निकले। अमरोहा के लकड़ा बाजार, बड़ा बाजार, मोहल्ला बटवाल व कोट बाजार आदि में सजी रंग और गुलाल की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। विशेषकर बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के मुखौटों के अलावा टापियां और पिचकारी खरीदने का क्रेच दिखा। बच्चों के साथ-साथ युवा वर्ग ने भी रंग गुलाल की खरीदारी की। सुबह से लेकर देर शाम तक खरीदारी का सिलसिला चलता रहा।

विज्ञापन

Holi 2024: Dance steps along with Holika Dahan Moradabad division, Abir-Gulaal flowed,colors started raining
मुरादाबाद में होली के दौरान लोग - फोटो : अमर उजालाा

जनपद में 1529 स्थानों पर हुआ होलिका दहन
मुरादाबाद जनपद में रविवार रात 1529 स्थानों पर होलिका दहन हुआ। इस दौरान सभी जगह पुलिस कर्मी तैनात रहे। जबकि थाना प्रभारी और सीओ भी अपने अपने क्षेत्र में भ्रमण पर रहे। होलिका दहन के साथ ही रंगों के उत्सव की शुरूआत हो गई।

Holi 2024: Dance steps along with Holika Dahan Moradabad division, Abir-Gulaal flowed,colors started raining
मुरादाबाद में होली के दौरान लोग - फोटो : अमर उजालाा

लोकसभा चुनाव और रमजान के बीच होली का त्योहार आया है। जिसे देखते हुए पुलिस अतिरिक्त सतर्कता बरत रही है। थाना प्रभारी और सीओ अपने-अपने क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल मार्च करते रहे और लोगों से अपील करते रहे कि वह शांति से त्योहार मनाएं। किसी पर जबरन रंग न लगाएं।

Holi 2024: Dance steps along with Holika Dahan Moradabad division, Abir-Gulaal flowed,colors started raining
मुरादाबाद में होली की तैयारी शुरू - फोटो : अमर उजाला

मुरादाबाद के 19 थाना क्षेत्र में 1529 स्थानों पर होलिका दहन किया गया। एसएसपी हेमराज मीना ने बताया कि जनपद में मुख्य चौराहों और होली दहन स्थल के आसपास सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। जनपद को जोन और सेक्टर में बांटकर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस, पीएसी और पैरामिलिट्री फोर्स के जवान तैनात किए गए हैं।

Holi 2024: Dance steps along with Holika Dahan Moradabad division, Abir-Gulaal flowed,colors started raining
मुरादाबाद में होली के दौरान लोग - फोटो : अमर उजालाा

आपातकालीन नंबर

अमरोहा नगर पालिका क्षेत्र में मोबाइल नंबर 8189078097 या पालिका के टोल फ्री नंबर 1533 पर भी कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। होली को देखते हुए जिला अस्पताल में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इमरजेंसी के लिए 05922253061 पर कॉल कर सकते हैं।

एंबुलेंस सुविधा के लिए 108, 102 और जिला कोऑर्डिनेटर अमित चौहान के नंबर 8090654156 पर फोन कर समस्या बता सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed