{"_id":"65f612144450c9d049078894","slug":"hoardings-removed-from-collectorate-and-public-places-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-364456-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कलक्ट्रेट और शहर के सार्वजनिक स्थानों से हटाए गए होर्डिंग्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कलक्ट्रेट और शहर के सार्वजनिक स्थानों से हटाए गए होर्डिंग्स
विज्ञापन
मुरादाबाद। लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 की आचार संहिता लागू होने के साथ ही डीएम के निर्देश पर कलक्ट्रेट और शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे राजनीतिक प्रचार के होर्डिंग्स उतारने का काम शुरू कर दिया गया है। कलक्ट्रेट कार्यालय की दीवारों पर लगे सरकारी प्रचार वाले होर्डिंग्स को हटाया गया।
डीएम के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने शहर में लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स को भी हटाने का काम शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश में नगर निगम की टीम द्वारा विभिन्न राजनीतिक दलों व पार्टियों के प्रत्याशियों द्वारा लगवाई गई प्रचार सामग्री (वॉल राईटिंग, पेंटिंग, होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर, क्योस्क इत्यादि को हटाने का काम शुरू कर दिया है। साथ ही इस दौरान सभी सात थानों के अनुसार क्षेत्रीय राजस्व निरीक्षक, पर्यवेक्षण अधिकारी, सुपरवाईजर, चालक व अन्य कार्मिकों की तैनाती की गई है।