फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   hiway jam

लोकोशेड पुल पर बस खराब, ढाई घंटा लगा जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
hiway jam
मुरादाबाद। लोकोशेड पुल के ऊपर प्राइवेट बस खराब हो जाने से दिल्ली की दिशा में भयंकर जाम लग गई। पुलिस ने खराब बसों को क्रेन से हटवाया। इस दौरान करीब ढाई घंटेे जाम लगा। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। जाम में गर्मी ने लोगों का पसीना निकाल दिया। लाइन में लगे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गुरूवार की शाम करीब सात बजे शहर की ओर जा रही दो निजी बस लोकोशेड पुल के ऊपर जाकर खराब हो गई। पुल पर बस खराब होने से रास्ता अवरूद्ध हो गया। दिल्ली की दिशा से शहर की ओर आने वाले मार्ग पर लंबा जाम लग गया। जाम लगा देखकर दुपहिया वाहन चालकों ने कपूर कंपनी टू व्हीलर पुल की ओर रूख कर लिया। लेकिन कार, गाड़ी, बस, आदि वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुल पर बस खराब हो जाने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन फानन में क्रेन मंगवाकर बसों को हटवाया गया। इसके चलते शहर की दिशा में भी जाम लग गया। पुल पर दोनों साइडों में करीब करीब एक किलोमीटर लंबी लाइन लग गई। बस हटवाने के बाद पुलिस जाम खुलवाने में लग गई। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस जाम खुलवा सकी। इसके बाद यातायात सामान्य हो सका। जाम में फंसे होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी में लोग पसीना पसीना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed