फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   history sheeter murdered on minister's relative petrol pump

मंत्री के रिश्तेदार के पेट्रोल पंप पर हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा का मर्डर

Sun, 27 Nov 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 27 Nov 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
history sheeter murdered on minister's relative petrol pump
शौकत पाशा - फोटो : फाइल ‌चित्र
संभल रोड पर डींगरपुर के पास कैबिनेट मंत्री महबूब अली के रिश्तेदार गुलाम जिलानी के पेट्रोल पंप पर शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे अमरोहा के कुख्यात हिस्ट्रीशीटर शौकत पाशा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। दो दशक से दिल्ली, एनसीआर समेत कई राज्यों में शौकत का जरायम की दुनिया में खासा दबदबा था।
विज्ञापन


मंत्री के रिश्तेदार का कहना है कि घटना के वक्त शौकत पेट्रोल पंप लूटने पहुंचा था और गार्डों की जवाबी कार्रवाई में मारा गया। जबकि शौकत के परिजन खुलेआम मंत्री पर हत्या कराने का आरोप लगा रहे हैं। बीते दिन ही अमरोहा में कैबिनेट मंत्री महबूब अली के एक दूसरे रिश्तेदार के पेट्रोल पंप पर डाका पड़ा था।
विज्ञापन


मुरादाबाद - संभल रोड पर डींगरपुर स्थित जीजे इंटरप्राइजेज पर यह वारदात शनिवार को शाम करीब साढ़े पांच बजे की है। मैनाठेर के डींगर में गुुलाम जिलानी का जीजे इंटरप्राइजेज नाम से पेट्रोल पंप है। जिस पर करीब प्रति दिन 18 से 20 लाख रुपये की ब्रिकी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंप मालिक के पिता इरशाद हुसैन ने बताया कि शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे वह पंप पर दफ्तर में बैठे थे। जबकि मुंशी मनोज त्यागी अपने दफ्तर में बैठा था। बाकी कर्मचारी पेट्रोल व डीजल भरने में व्यस्त थे। इसी बीच वहां दो कारों से 10-12 बदमाश पहुंचे। उन्होंने मुुंशी को तमंचे बल पर ले लिया और उससे कैश की मांग की। उसे गोली मारने की धमकी दी।

करीब 3 लाख रुपये लूटने के बाद बदमाश भागने लगे। शोर शराबा होने पर लोग भी आ गए। इसी बीच गार्ड और पब्लिक के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें शौकत पाशा को तीन गोली लगी और गेट के पास गिर गया। इसके बाद अन्य बदमाश फरार हो गए। इस घटना से हड़कं प मच गया।


सूचना मिलने पर डीआईजी आेंकार सिंह, एसएसपी और एसपी सिटी कई थानों की फोर्स संग पहुंच गए। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पंप मालिक और कर्मचारियों से पूछताछ की। लेकिन सभी के बयान अलग अलग आ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed