फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   History sheeter Faheem ATM absconded after locking police personnel in the room

हिस्ट्रीशीटर फहीम एटीएम पुलिस कस्टडी से फरार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
History sheeter Faheem ATM absconded after locking police personnel in the room
पुलिस कर्मियों को कमरे में बंद कर हिस्ट्रीशीटर फहीम एटीएम फरार
विज्ञापन

बिजनौर से मुरादाबाद कोर्ट में पेशी पर लाया गया था फहीम
पाकबड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मियों चमका देकर हुआ फरार
मुरादाबाद। बिजनौर से मुरादाबाद कोर्ट में पेशी को लाया गया हिस्ट्रीशीटर फहीम एटीएम पाकबड़ा में पुलिस कर्मियों को कमरे में बंद कर फरार हो गया। बृहस्पतिवार दोपहर बिना पेशी कराए ही पुलिस कर्मी उसे कचहरी से एक कार में बैठाकर पाकबड़ा में हाशमपुर चौराहे पर उसकी पत्नी से मिलने ले आए थे। आरोपी फहीम पत्नी के साथ उसी कार से फरार हो गया। इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हैं।

पुलिस के मुताबिक, कांठ थाना क्षेत्र के ऊमरीकलां निवासी फहीम उर्फ एटीएम के खिलाफ अलग-अलग जनपदों में 28 मुकदमे दर्ज हैं। हिस्ट्रीशीटर बदमाश डेढ़ साल से बिजनौर जेल में बंद था। बृहस्पतिवार को मुरादाबाद कोर्ट में हत्या के मामले में उसकी पेशी होनी थी। इसके लिए बिजनौर पुलिस लाइन के दो सिपाही राहुल कुमार और दिनेश कुमार सिंह उसे बिजनौर जेल से मुरादाबाद न्यायालय में पेशी के लिए लेकर आए थे। बिजनौर से मुरादाबाद तक रोडवेज बस में सफर किया था। करीब एक बजे कचहरी में लेकर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि इसी दौरान फहीम ने सिपाहियों से कहा था कि उसकी पत्नी आसमा बीमार है। वह पाकबड़ा में हाशमपुर चौराहे पर उसकी बहन नरगिस और बहनोई राशिद के मकान में मौजूद है। कचहरी के बाहर खड़ी कार में सिपाही फहीम एटीएम को लेकर बैठकर गए। करीब डेढ़ बजे कार पाकबड़ा में हाशमपुर चौराहे पर पहुुंच गई। बताया जा रहा है कि दोनों सिपाहियों को मकान की पहली मंजिल पर बने कमरे में बैठा दिया और उन्हें नाश्ता कराया। इसी दौरान फहीम और उसकी पत्नी आसमा ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद मकान के बाहर खड़ी कार में बैठकर हिस्ट्रीशीटर और उसकी पत्नी फरार हो गए। इसके बाद सिपाहियों ने पुलिस अफसरों को सूचना दी। फहीम एटीएम के भागने की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसके बाद थाना प्रभारी पाकबड़ा रंजन शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और सिपाहियों को कमरे से बाहर निकाला। इसके बाद अफसरों को सूचना दी। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया भी मौके पर पहुंच गए और मौका मुआयना किया। एसपी सिटी ने बताया कि सिपाहियों और हिस्ट्रीशीटर फहीम उर्फ एटीएम , उसकी पत्नी और उसका सहयोग करने वाले अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। सिपाहियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की तलाश में पाकबड़ा पुलिस के अलावा एसओजी भी जुटी है।
विज्ञापन

बिजनौर से मुरादाबाद पेशी पर लाया गया बंदी फरार हुआ है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगा दी गई हैं। केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हेमंत कुटियाल, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed