फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hindu groups angry over ban of DJ in Kanwar Yatra

कांवड़ यात्रा में डीजे पर प्रतिबंध पर भड़के हिंदू संगठन 

Tue, 26 Jul 2016 11:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Tue, 26 Jul 2016 11:41 AM IST
विज्ञापन
Hindu groups angry over ban of DJ in Kanwar Yatra
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला
 कांवड़ मेेले में डीजे पर प्रतिबंध लगाए जाने को लेकर हिंदू संगठनों में जबरदस्त नाराजगी है। उनकी नाराजगी सोमवार को कलेक्ट्रेट पर प्रतिबंध हटाए जाने की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन के दौरान दिखाई दिया। अधिकारी उन्हें समझाते रहे और वे प्रतिबंध हटाए जाने की मांग पर अड़ रहे। 
विज्ञापन

 
बजरंग दल के विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पहुंचे। इसके बाद नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट के अंदर जाकर जिलाधिकारी कार्यालय पर जाकर नारेबाजी की। कांवड़ बेड़े में डीजे लगाने की मांग करते रहे। प्रदर्शन करने वालों का कहना था कि सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है।
विज्ञापन


पहले ज्ञापन दिया गया था कि मंदिरों के आस पास मीट की दुकानें सोमवार को दिन बंद कराई जाएं। लेकिन दुकानें देर रात तक खोली जा रही हैं। कांवड़ में डीजे पर प्रतिबंध लगाकर हिंदुओं की आस्था से खिलवाड़ किया गया है। रमजान में प्रशासन साफ सफाई से लेकर अन्य सभी इंतजाम करता है। लेकिन हिंदुओं के त्योहार पर अड़ियल रवैया अपनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उनकी एसीएम से नोकझोंक भी हुई। उन्होंने मांग उठाई कि कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे बजाने की अनुमति देने और परंपरागत तरीके से जलाभिषेक की अनुमति कराने, कांवड़ियों को सुरक्षा मुहैया कराने, मंदिरों के आस पास साफ सफाई की व्यवस्था कराए जाने, कांवड़ियों के लिए मेडिकल एवं स्वास्थ्य संबंधी कैंप लगवाए जाएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed