फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hindu College releases first PG merit list; admissions begin today.

Moradabad News: हिंदू कॉलेज ने जारी की पीजी की पहली मेरिट सूची, आज से प्रवेश शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
Hindu College releases first PG merit list; admissions begin today.
मुरादाबाद। हिंदू कॉलेज ने स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष (प्रथम सेमेस्टर) सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची शुक्रवार को जारी कर दी। कॉलेज प्रशासन ने एमकॉम तथा एमएससी (जूलॉजी, बॉटनी, फिजिक्स और केमिस्ट्री) की कटऑफ वेबसाइट पर अपलोड कर दी है। चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन एक से तीन अगस्त तक कराया जाएगा।
विज्ञापन


कॉलेज की ओर से जारी सूचना के अनुसार एमकॉम में सामान्य वर्ग के लिए 58 प्रतिशत और ओबीसी के लिए 52.41 प्रतिशत कटऑफ निर्धारित की गई है, जबकि एससी-एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के सभी पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश का अवसर मिलेगा। एमएससी जूलॉजी में सामान्य वर्ग की कटऑफ 74.53 प्रतिशत, ओबीसी 68.49, एससी-एसटी 66.40 तथा ईडब्ल्यूएस 57.33 प्रतिशत तय की गई है। एमएससी बॉटनी में सामान्य वर्ग के लिए 70.09, ओबीसी 63.32, एससी-एसटी 63.09 और ईडब्ल्यूएस 60.30 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। एमएससी फिजिक्स में सामान्य वर्ग की कटऑफ 59.04 प्रतिशत तथा ओबीसी की 54.67 प्रतिशत रखी गई है। एससी-एसटी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए सभी पात्र अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। वहीं एमएससी केमिस्ट्री में सामान्य वर्ग के लिए 65.60, ओबीसी 61.20, एससी-एसटी 56.40 और ईडब्ल्यूएस 62.66 प्रतिशत कटऑफ निर्धारित की गई है। कॉलेज प्रशासन के अनुसार पहली मेरिट सूची में चयनित अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन एक से तीन अगस्त तक सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक किया जाएगा। प्रवेश प्रक्रिया रिक्त सीटों के सापेक्ष और निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed