{"_id":"5f7649408ab2b8551d7c8670","slug":"highway-blocked-in-protest-of-hathras-incident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस कांड के विरोध में सफाई व्यवस्था ठप कर हाईवे किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस कांड के विरोध में सफाई व्यवस्था ठप कर हाईवे किया जाम
Fri, 02 Oct 2020 02:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 02 Oct 2020 02:55 AM IST
विज्ञापन
हाथरस कांड के विरोध में...
- फोटो : amar ujala
हाथरस कांड के विरोध में नगर निगम के हजारों सफाई कर्मी शहर की सफाई व्यवस्था ठप कर सड़कों पर उतर आए। गुस्साए कर्मचारियों ने रामपुर रोड पर हनुमान मूर्ति चौक के पास हाईवे पर जाम लगा दिया। इससे करीब एक घंटे तक हाईवे बंद रहा।
विज्ञापन
इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम कार्यालय के पार्क में जनसभा की। इस दौरान प्रदेश सरकार और हाथरस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रकरण में शुरुआत से ढिलाई बरते जाने के आरोप लगाए।
विज्ञापन
इसके बाद जुलूस लेकर मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे और वहां आयुक्त के प्रतिनिधि को ज्ञापन दिया। इस दौरान रास्ते में दुकानें बंद कराने की कोशिश के बीच प्रदर्शनकारियों की दुकानदारों से झड़प भी हुई। प्रशासनिक टीम ने समझाकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया।
विज्ञापन