फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   highprofiles come back in Zila panchayat election

जिला पंचायत में दिग्गजों की दमदार एंट्री

Mon, 02 Nov 2015 01:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद Updated Mon, 02 Nov 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
highprofiles come back in Zila panchayat election
जिला पंचायत की सियासत में दिग्गजों की दमदार एंट्री हुई है। अमरोहा में कैबिनेट मंत्री महबूब अली की पत्नी सकीना बेगम और बेटा परवेज अली जीत रहे हैं। बिलारी विधायक हाजी इरफान के बेटे मोहम्मद फहीम ने जीत हासिल कर ली है। संभल जनपद में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुसुमलता यादव जीत के करीब पहुंच गई हैं।
विज्ञापन



जबकि जिला पंचायत की मौजूदा अध्यक्ष प्रीति यादव भी जीत के निकट हैं। रविवार की देर रात तक जिला पंचायत के तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई थी। अगर मंडल भर में दिग्गजों के परिवार वालों की बात करें तो सभी ने जीत का सेहरा पहन लिया है।
विज्ञापन


यूं मानिए कि बस विधिवत एलान होना बाकी है। क्योंकि यह सभी धुरंधर हजारों के वोट की बढ़त बनाए हुए हैं। सोमवार को प्रशासन द्वारा इन्हें जीत का सर्टिफिकेट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पहुंचे जीत के करीब-
कैबिनेट मंत्री महबूब अली की पत्नी
कैबिनेट मंत्री महबूब अली की बेटा
बिलारी विधायक हाजी इरफान के बेटा
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कुसुमलता यादव
मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष प्रीति यादव
मौजूदा जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जाहिदा सलाम
डीसीबी के चेयरमैन सलीम कासिम की पत्नी असमिल सलीम
बसपा के सांसद वीर सिंह एडवोकेट की पत्नी विनयवीर सिंह
बसपा सांसद वीर सिंह एडवोकेट का बेटा अरुण कुमार
कुंदरकी विधायक हाजी रिजवान की पुत्रवधू
राज्य महिला आयोग की सदस्य राजेश कुमारी यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed