फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   highest corona case report in moradabad last one year

चौबीस घंटे में टूटा रिकार्ड, संक्रमित पांच सौ के पार, पांच मौतें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:37 AM IST
विज्ञापन
highest corona case report in moradabad last one year
ंचायत भवन में कोरोना का चेकअप करवाते लोग। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण काल में शुक्रवार को बने सर्वाधिक 435 संक्रमित मरीजों का रिकार्ड चौबीस घंटे में ही टूट गया। संक्रमित मरीजों का आंकड़ा पहली बार पांच सौ के पार पहुंच गया। शनिवार को जिले में 524 पॉजिटिव केस मिले। वहीं टीएमयू में इलाज के दौरान युवक समेत पांच लोगों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में हर दिन संक्रमित मरीजों का रिकार्ड बनने लगा है। 14 और 15 अप्रैल को संक्रमित मरीजों की संख्या तीन सौ के पार रही। वहीं शुक्रवार को ये संख्या चार सौ के पार पहुंच गई। ये आंकड़ा संक्रमण काल में अब तक सर्वाधिक था। लेकिन चौबीस घंटे बाद ही ये रिकार्ड टूट गया गया। जिले में एक दिन में सबसे अधिक 524 संक्रमित मरीज मिल गए। संक्रमितों में वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला भी शामिल हैं। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 14895 हो गई है। सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 2635 पहुंच गई है। वहीं शहर के मोहल्ला मुगलपुरा निवासी 22 वर्षीय युवक, कटघर क्षेत्र के 67 वर्षीय बुजुर्ग, सिविल लाइंस क्षेत्र की 65 वर्षीय वृद्ध महिला, नाफनी क्षेत्र की 57 वर्षीय महिला और कांठ के 40 वर्षीय व्यक्ति की इलाज के दौरान टीएमयू में मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वाली की संख्या अब 212 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed