फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   High-voltage drama ensues as girlfriend arrives at police station to marry her boyfriend

Moradabad: प्रेमी सिपाही से निकाह करने थाने पहुंची प्रेमिका, तीन घंटे चला हाईवोल्टेज ड्रामा, अफसर भी चकराए

Mon, 10 Nov 2025 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद) Updated Mon, 10 Nov 2025 02:21 AM IST
सार

ठाकुरद्वारा में दिल्ली की नर्स ने अपने प्रेमी सिपाही से निकाह कराने के लिए कोतवाली में हंगामा किया। दोनों के बीच करीब नौ साल से प्रेम संबंध थे। नर्स का आरोप था कि सिपाही नौकरी लगने के बाद निकाह से बच रहा है। बाद में गांव वालों की मध्यस्थता से दोनों पक्षों की सहमति से 13 नवंबर को निकाह की तारीख तय की गई।

विज्ञापन
High-voltage drama ensues as girlfriend arrives at police station to marry her boyfriend
मुरादाबाद पुलिस कर रही जांच (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Freepik

विस्तार

ठाकुरद्वारा में नर्स ने कोतवाली पहुंचकर अपने प्रेमी सिपाही से निकाह करने के लिए जमकर हंगामा किया। नर्स निकाह करने पर अड़ी रही। करीब तीन घंटे तक दोनों पक्ष में जद्दोजहद हुई। वहीं गांव के लोगों ने समझाया तो 13 नवंबर की तारीख निकाह के लिए तय कर दी गई।

विज्ञापन


पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली से वापस भेज दिया। ठाकुरद्वारा अंतर्गत एक गांव निवासी युवक बुलंदशहर जनपद के एक पुलिस चौकी में सिपाही पद पर कार्यरत है। वह शनिवार को अपने गांव आया हुआ था।
विज्ञापन


इसकी जानकारी उसकी प्रेमिका को लगी तो उसने शनिवार की रात इसकी सूचना 112 डायल पुलिस को दी। 112 डायल पुलिस युवती और सिपाही को कोतवाली ले आई। युवती ने पुलिस को बताया कि कि उसका सिपाही से करीब नौ वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह एक निजी अस्पताल दिल्ली में नर्स का काम करती है। युवती ने आरोप लगाया कि वह उसके साथ निकाह का झांसा देकर संबंध बनाता रहा, लेकिन पुलिस की नौकरी लग जाने के बाद वह निकाह करने से टालमटोल कर रहा है।

वह गांव आया था तो नर्स ने उससे निकाह करने को कहा तो वह फिर टाल मटोल करने लगा। जिस पर उसने इसकी सूचना 112 डायल पुलिस को दी। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने दोनों पक्षों को रविवार को कोतवाली में बुलाया।

सिपाही ने प्रभारी निरीक्षक के समस्त कहा कि वह निकाह करने के लिए तैयार है, लेकिन उसे समय दिया जाए। लेकिन युवती नहीं मान रही थी। वह रविवार को ही निकाह करने पर अड़ी रही। नर्स के परिजनों ने भी रविवार को ही निकाह करने की मांग की, लेकिन युवक नहीं मान रहा था।


बाद में गांव के कुछ लोगों ने मध्यस्थता कराकर दोनों पक्षों को समझाया। इसके बाद दोनों की सहमति से निकाह की तारीख 13 नवंबर निर्धारित की गई। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज परमार ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाने पर निकाह करने के लिए सहमत हो गए हैं। उन्हें घर भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed