फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   High school student group misdeed in Moradabad s Kanth

हैवानियत की हदें पार: स्कूल जा रही छात्रा को अगवाकर किया सामूहिक दुष्कर्म, बदहवास हालत में छोड़कर भागे दरिंदे

Fri, 02 Dec 2022 08:26 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, कांठ (मुरादाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 02 Dec 2022 08:26 PM IST
सार

कांठ क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। रोज की तरह बुधवार की सुबह करीब आठ बजे वह पैदल स्कूल जा रही थी। रास्ते में बिट्टू पंवार निवासी अहमदपुर निंगू नंगला कांठ मिल गया। उसके साथ तीन अन्य युवक भी थे। उन्होंने उसे झांसे में लेकर अगवा कर लिया।

विज्ञापन
High school student group misdeed in Moradabad s Kanth
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद के कांठ में स्कूल जा रही हाईस्कूल की छात्रा को रास्ते में रोककर नशीला पदार्थ सुंघाकर चार युवकों ने अगवा कर लिया। बाद में छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। लहूलुहान होने पर आरोपियों ने उसे बदहवास हाल में ई-रिक्शा पर बैठाकर भाग गए। छात्रा अभी अस्पताल में भर्ती है। कांठ पुलिस इस मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन

कांठ क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी हाईस्कूल की छात्रा है। रोज की तरह बुधवार की सुबह करीब आठ बजे वह पैदल स्कूल जा रही थी। रास्ते में बिट्टू पंवार निवासी अहमदपुर निंगू नंगला कांठ मिल गया। उसके साथ तीन अन्य युवक भी थे। बिट्टू ने छात्रा को रोककर उसके बीमार भाई की बीमारी के बारे में जानकारी करने लगा। इस बीच युवकों ने नशीला पदार्थ सूंघाकर छात्रा को बेहोश कर दिया और अगवाकर बाइक से अज्ञात स्थान पर ले गए। आरोप है कि चारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

छात्रा की हालत खराब होने पर युवकों ने उसे बेहोशी की हालत में एक ई-रिक्शा में बैठाकर चालक से उसके गांव छोड़ने के लिए कहा। चालक छात्रा को गांव के रास्ते पर ही छोड़कर भाग निकला। छात्रा को बदहवास हालत में देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद  परिजन छात्रा को बेहोशी की हालत में कांठ के निजी अस्पताल में लेकर गए। बृहस्पतिवार की शाम छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने बिट्टू और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। छात्रा का अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने अस्पताल में उसका बयान दर्ज किया है। आरोपी दो बाइक पर सवार होकर आए थे। 

दुष्कर्म की शिकार छात्रा के परिजनों ने घटना की पहले सूचना नहीं दी थी। पुलिस को अन्य व्यक्ति से सूचना मिली थी। परिजनों से तहरीर मांगी गई। इस मामले में मुकदमा दर्जकर आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। शीघ्र
ही आरोपी पकड़े जाएंगे। - डॉ. गणेश गुप्ता, क्षेत्राधिकारी कांठ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed