फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   High court gives shock to two accused of IPL betting gang

Moradabad News: आईपीएल सट्टा गिरोह के दो आरोपियों को हाईकोर्ट से झटका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 02:53 AM IST
विज्ञापन
High court gives shock to two accused of IPL betting gang
मुरादाबाद। आईपीएल सट्टा गिरोह के आरोपी सुमित सेठी और रचित रस्तोगी को हाईकोर्ट से भी राहत नहीं मिली। दोनों ने केस खत्म कराने के लिए याचिका दाखिल की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज करते हुए केस खत्म कराने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

सिविल लाइंस पुलिस ने 12 अप्रैल की रात कौशल कपूर के फ्लैट में छापा मारकर आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाले गिरोह का खुलासा किया था। पुलिस ने मौके से सुशील चौधरी, अभिनव, कौशल कपूर, विपुल, मनोज अरोरा, धर्मेंद्र कुमार, रोहित गुप्ता, हेमंत कुमार और मोहम्मद शहजादे को गिरफ्तार किया था। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने केस में 11 और नाम शामिल किए थे। इसके बाद से पुलिस आरोपी अमित नागपाल, राजदीप टंडन, कमलदीप टंडन, मुकुल गोटेवाला, आशु रस्तोगी, विशाल डूडेजा, सुमित उर्फ सन्नी सेठी, टीटू उर्फ दीपक गगनेजा, विक्की छाबड़ा और कमल छाबड़ा की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के अलावा पुलिस आरोपियों की तलाश में गाजियाबाद, नोएडा के साथ उत्तराखंड में भी दबिश दे चुकी है। इसी बीच दो आरोपी सुमित सेठी और रचित रस्तोगी ने हाइकोर्ट में याचिका दायर कर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि पुलिस ने केस में उनका झूठा नाम शामिल कर लिया है। वह आईपीएल सट्टा गिरोह में शामिल नहीं हैं। इस केस को निरस्त किया जाए। सिविल लाइंस थाना प्रभारी मनीष सक्सेना का कहना है कि कोर्ट ने सुनवाई के दौरान पुलिस द्वारा दर्ज की गई एफआईआर को सही मानते हुए आरोपियों की याचिका खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed