फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   High alert in the division regarding Sambhal uproar

Moradabad News: संभल बवाल को लेकर मंडल में हाई अलर्ट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 08:13 AM IST
विज्ञापन
High alert in the division regarding Sambhal uproar
मुरादाबाद। संभल जामा मस्जिद के दोबारा सर्वे के दाैरान हुए बवाल के बाद मंडल को हाई अलर्ट कर दिया गया। डीआईजी ने मंडल के सभी सीओ और थाना प्रभारियों को गस्त कर अपने क्षेत्र में नजर रखने के निर्देश दिए हैं। वहीं मुरादाबाद में डीएम और एसएसपी सड़क पर उतर आए। शहर की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


19 नवंबर को संभल की जामा मस्जिद को हरिहर मंदिर बताते हुए हिंदू पक्ष कोर्ट पहुंच गया। इसके बाद से संभल में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस मामले में 29 नवंबर को अगली सुनवाई होनी है। इस बीच रविवार सुबह संभल डीएम और एसपी के साथ सर्वेक्षण टीम जामा मस्जिद पहुंच गई। दोबारा सर्वे के बाद टीम बाहर आई तो लोगों ने विरोध कर दिया। इसके बाद बवाल हो गया। लाठीचार्ज कर पुलिस ने हालात संभालने की कोशिश की। इस बवाल का असर मंडल के दूसरे जिलों पर न पड़े, इसके लिए डीआईजी ने मंडल में हाई अलर्ट जारी कर दिया। छुट्टी का दिन होने के बाद भी सभी पुलिस अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नजर रखने के निर्देश दिए। इसके बाद मुरादाबाद, रामपुर, अमरोहा, बिजनाैर में डीएम और पुलिस कप्तान ने अपने अधिनस्थों के साथ बैठक कर कानून व्यवस्था पर नजर रखने के निर्देश दिए। साथ ही खुद भी सड़कों पर उतरकर हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed