{"_id":"648a26d3cf8cdf5b720f5820","slug":"herbal-park-given-on-lease-authoritys-income-will-be-rs-121-crore-per-year-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-174853-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: लीज पर दिया गया हर्बल पार्क, 1.21 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष होगी प्राधिकरण की आय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: लीज पर दिया गया हर्बल पार्क, 1.21 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष होगी प्राधिकरण की आय
विज्ञापन
मुरादाबाद। शहर का हर्बल पार्क पांच साल के लीज पर दे दिया गया। बुधवार को इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई। मुरादाबाद विकास प्राधिकरण को इससे प्रति वर्ष 1,21,25000 रुपये की आय होगी। पार्क के रखरखाव और सुरक्षा की जिम्मेदारी भी अब कांट्रेक्टर की होगी।
नया मुरादाबाद स्थित 25 एकड़ क्षेत्र में बने विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों, फूलवारी, फाउंटेन, कैंटीन, खेल मैदान और आकर्षक झूलों से सजे हर्बल पार्क को मुरादाबाद विकास प्राधिकरण अभी तक करीब 80 लाख रुपये प्रतिवर्ष के ठेके पर देता था। जबकि उसकी सुरक्षा, साफ-सफाई, रंगाई-पुताई, बिजली बिल आदि पर करीब 85 लाख रुपये का खर्च आता था। इस तरह मुरादाबाद विकास प्राधिकरण को करीब पांच लाख रुपये प्रतिवर्ष हानि उठानी पड़ती थी। इसके बाद भी पार्क की दशा धीरे-धीरे खराब होती जा रही थी।
एमडीए वीसी शैलेष कुमार ने यहां कार्यभार ग्रहण के बाद से सबसे पहले हर्बल पार्क को विकसित करने के साथ उसे नया लुक दिया। इसके बाद उसे पांच साल के लिए लीज पर देने का निर्णय लिया। इसके लिए कुछ गाइड लाइन तैयार करने के बाद टेंडर आमंत्रित किए गए, जिसमें चार लोगों ने भाग लिया। बुधवार को टेंडर खोला गया। सर्वाधिक 1,21,25000 रुपये का टेंडर सैफी कांट्रेक्टर के स्वामी नाजिम सैफी का निकला।
विज्ञापन
टेंडर के साथ एमडीए ने रखी हैं ये शर्तें
- पहले पांच साल के लिए हर्बल पार्क को लीज पर दिया जाएगा। कार्य बेहतर होने पर प्राधिकरण उसकी पांच साल की एक और अवधि को बढ़ा सकता है।
- ठंड में सुबह आठ बजे और गर्मी में सात बजे तक हर्बल पार्क में टहलने पहुंचे लोगों का प्रवेश निशुल्क रहेगा।
- लीज पर लेने वाला व्यक्ति पार्क के भौतिक स्वरूप में किसी तरह का कोई परिवर्तन और स्थाई निर्माण नहीं करा सकेगा।
- पार्क की सुरक्षा, रखरखाव, पानी, बिजली, साफ-सफाई आदि पर होने वाला सभी व्यय कांट्रेक्टर स्वयं वहन करेगा।
- पार्क को किसी राजनीतिक सभा, शोक सभा, धार्मिक कार्यक्रम के लिए उपयोग नहीं किया जा सकेगा।
- पार्क में प्रवेश शुल्क दस रुपये ही कांट्रेक्टर प्रति व्यक्ति से ले सकेगा।
कांट्रेक्टर को यह करने की रहेगी छूट
- पार्क में बर्थ डे पार्टी, कवि सम्मेलन, मुशायरा आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की छूट रहेगी।
- विज्ञापन होर्डिंग्स लगाने, खेल मैदान में खेल प्रतियोगिताएं करवाने के लिए कांट्रेक्ट पार्क को दे सकेगा।
- आकर्षक झूलों समेत मनोरंजन के अन्य संसाधन लगा सकेगा और अपने हिसाब से उसके उपयोग का शुल्क ले सकेगा।
- कैंटीन समेत पार्क के सभी संसाधनों का उपयोग कांट्रेक्टर कर सकेगा।
हर्बल पार्क को पांच साल के लिए लीज पर दिया जाएगा। शहर के आम लोगों को इसके लीज पर देने से कोई नुकसान न हो इसके लिए ठंड में आठ बजे और गर्मी में सात बजे तक पार्क में टहलने पहुंचने वाले लोगों का प्रवेश मुफ्त रखा गया है। पहले प्राधिकरण इसे ठेके पर देता था, जिसमें प्रति वर्ष करीब पांच लाख रुपये की हानि होती थी। अब लीज पर देने से प्राधिकरण को बिना कुछ खर्च किए करीब 1.21 करोड़ रुपये की आय होगी।
शैलेष कुमार, वीसी एमडीए