{"_id":"694712906ee2c3dfdf022ff7","slug":"help-desks-will-be-set-up-in-colleges-to-fill-examination-forms-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-795352-2025-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: परीक्षा फार्म भरवाने के लिए कॉलेजों में बनाई जाएंगी हेल्प डेस्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: परीक्षा फार्म भरवाने के लिए कॉलेजों में बनाई जाएंगी हेल्प डेस्क
विज्ञापन
मुरादाबाद। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की ओर से भरवाए जा रहे परीक्षा फार्म में विद्यार्थियों की मदद के लिए हेल्प डेस्क बनाने के निर्देश दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक अमृत लाल के अनुसार निर्धारित समय से सभी विद्यार्थियों के फार्म भर जाएं, इसलिए यह निर्देश जारी किए गए हैं।
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय की ओर से 17 दिसंबर से स्नातक और परास्नातक प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए कोर्स सलेक्शन और परीक्षा फार्म समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरवाए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन फार्म भरे जाने की अंतिम तारीख 23 दिसंबर निर्धारित की है, जबकि कॉलेजों की ओर से 26 दिसंबर तक फार्म सत्यापित किए जाएंगे। परीक्षा नियंत्रक अमृत लाल ने शनिवार को निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी कॉलेजों में हेल्प डेस्क स्थापित की जाएंगी। इसके माध्यम से सभी विद्यार्थियों के परीक्षा फार्म निर्धारित तारीख तक ससमय भरवाते हुए सत्यापित किए जाएंगे, ताकि परीक्षा संबंधी आगामी कार्यवाही की जा सके। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी कॉलेज के किसी छात्र-छात्रा का परीक्षा फार्म भरने एवं सत्यापित करने से छूट जाता है तो इसके लिए संबंधित विद्यार्थी और कॉलेज के प्राचार्य उत्तरदायी होंगे।
आफर लेटर स्वीकार न करने पर फार्म भरने में परेशानी
मुरादाबाद। प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के दाखिला समर्थ पोर्टल के माध्यम से भरवाए गए थे। इन विद्यार्थियों को दाखिला फीस जमा करने के बाद ई-मेल पर आए ऑफर लेटर को स्वीकार करना था, ताकि सीट लॉक हो जाए और प्रवेश सुनिश्चित हो जाए। इसमें कुछ ऐसे विद्यार्थी थे, जिन्होंने ऑफर लेटर स्वीकार नहीं किए और दाखिला नहीं हो पाया। इसके कारण अब परीक्षा फार्म भरते समय उनके नामांकन नहीं आए हैं। इसकी वजह से वह अपने परीक्षा फार्म नहीं भर पा रहे हैं। केजीके कॉलेज में शनिवार तक ऐसे आठ मामले आ चुके हैं। परीक्षा प्रभारी प्रो. एके सिंह का कहना है कि विभिन्न कोर्सों में यह मामले आ रहे हैं। सोमवार तक स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी। इसके बाद विश्वविद्यालय से वार्ता कर आगामी फैसला लिया जाएगा। यदि विश्वविद्यालय समर्थ पोर्टल पर दाखिला सुनिश्चित कराकर लॉगिन करा देगा तो हम परीक्षा फार्म भर लेंगे।