{"_id":"5d26496b8ebc3e6d0630214a","slug":"heiring-agenst-sapna-moradabad-news-mbd314552152","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपना चौधरी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में सुनवाई, अश्लील नृत्य कर भारतीय संस्कृति को धूमिल करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपना चौधरी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में सुनवाई, अश्लील नृत्य कर भारतीय संस्कृति को धूमिल करने का आरोप
Thu, 11 Jul 2019 05:28 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 05:28 AM IST
विज्ञापन
स्टेज पर डांस करतीं सपना चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी के खिलाफ अदालत में दर्ज परिवाद के मामले की सुनवाई शुरू हो गई है। बुधवार को परिवादी ने अदालत में अपने बयान दर्ज कराए। अगली सुनवाई के लिए 17 अगस्त की तारीख तय की गई है।
विज्ञापन
जिला कृषि विकास एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी की ओर से 11 जून को रेलवे स्टेडियम में हरियाणवी गायिका एवं डांसर सपना चौधरी का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस मामले में 12 जून को शिव सेना नेता रामेश्वर दयाल तुरैहा ने अपने अधिवक्ता के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में परिवाद दायर कराया था।
विज्ञापन
जिसमें आरोप लगाया था कि सपना चौधरी ने अश्लील नृत्य कर भारतीय संस्कृति को धूमिल किया है। इस कार्यक्रम की वजह से बवाल की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। बुधवार को इस मामले में सुनवाई हुई। रामेश्वर दयाल तुरैहा ने इस मामले में अपने बयान कोर्ट में दर्ज कराए हैं। जिसमें उन्होंने आरोपों को दोहराया। अब इस मामले की सुनवाई 17 अगस्त को होगी।
विज्ञापन