{"_id":"68b60e0c2f9315a7ae034304","slug":"heavy-rain-in-kanth-increased-the-trouble-of-people-kanth-news-c-277-1-smbd1007-110094-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कांठ में झमाझम बारिश से बढ़ी लोगों की मुसीबत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कांठ में झमाझम बारिश से बढ़ी लोगों की मुसीबत
Tue, 02 Sep 2025 02:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 02 Sep 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
कांठ। पिछले कई दिन से गर्मी और उसम होने के बाद सोमवार को पूरा दिन झमाझम बारिश से जहां मौसम सुहाना हुआ है तो वहीं जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। जगह-जगह रास्तों में पानी भरने से लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांठ और छजलैट क्षेत्र में हवा के साथ हुई बारिश से सड़कों के गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार की तड़के से ही शुरू हुई बारिश पूरा दिन होती रही।
बारिश के दौरान बाजारों में सुनसान रही है, वहीं यात्री वाहन भी खाली दौड़ते दिखाई दिए। ट्रेनों और रोडवेज बसों में भी ना के बराबर यात्री आते-जाते दिखाई दिए। तहसील सहित अन्य सरकारी दफ्तरों में भी दूसरे दिनों के मुकाबले लोग कम दिखाई दिए। इधर बारिश होने से जहां फसलों को लाभ पहुंचा है तो वहीं सड़कों और खेतों में पानी भी भर गया है।