{"_id":"6a5d38ff12f37fa2a1094fb2","slug":"heavy-rain-and-clouds-bring-relief-from-the-heat-yellow-alert-issued-for-today-and-tomorrow-moradabad-news-c-15-1-mbd1005-951454-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तेज बारिश और बादलों ने दी गर्मी से राहत, आज-कल यलो अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तेज बारिश और बादलों ने दी गर्मी से राहत, आज-कल यलो अलर्ट
विज्ञापन
मुरादाबाद। मानसून का चरण सक्रिय होने से मौसम खुशनुमा हो गया है। सुबह में बारिश और दिन में बूंदाबांदी व बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को 13.2 मिलीमीटर बारिश हुई है। सोमवार और मंगलवार के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।
जिले में बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार सुबह तड़के से तेज बारिश शुरु हुई जो, दस बजे तक होती रही। इसके बाद बूंदाबांदी हुई। दिनभर बादल छाए रहने की वजह से गर्मी और उमस की परेशानी दूर हो गई। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के प्रभारी निसार अहमद ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में चार डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बारिश और बादलों के कारण रविवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वातावरण में सुबह नमी 94 फीसदी थी, जो शाम को 89 फीसदी रही। हवा की गति पूरब से पश्चिम दिशा में पांच से दस किलोमीटर प्रति घंटा रही।
वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक लखनऊ एम दानिश का कहना है कि मानसून की बढ़ती सक्रियता की वजह से 22 जुलाई तक मुरादाबाद और इसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना है। इसी के दृष्टिगत सोमवार और मंगलवार को कहीं-कहीं भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।