फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Heavy jam on the highway, vehicles will run for five hours

हाईवे पर लगा भीषण जाम, पांच घंटे रेंगे वाहन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 02:17 AM IST
विज्ञापन
Heavy jam on the highway, vehicles will run for five hours
हे राम इतना जाम.......मुरादाबाद के दिल्ली हाईवे पर पाकबड़ा में लगा जाम।अमर उजाला
पाकबड़ा (मुरादाबाद)। मुरादाबाद-दिल्ली नेशनल हाईवे पर रविवार शाम पाकबड़ा में जाम लग गया। इससे करीब पांच घंटे तक वाहन रेंगते रहे। पाकबड़ा तथा बागड़पुर-लोदीपुर के बीच निर्माणाधीन फ्लाईओवरों पर ट्रैफिक बंद करना और दिल्ली जाने वाली लेन में दोनों दिशा के वाहनों को डायवर्ट करना जाम लगने की वजह रही। इस दौरान जाम में फंसे वाहनों में सवार लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे को सिक्सलेन किया जा रहा है। ये काम करीब तीन साल से चल रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हो सका है। पाकबड़ा और बागड़पुर-लोदीपुर के बीच फ्लाईओवरों का निर्माण कराया जा रहा है। दोनों स्थानों पर करीब नब्बे फीसदी काम पूरा हो चुका है। रविवार को दिनभर दोनों फ्लाईओवरों से वाहन गुजरते रहे।
विज्ञापन

दोपहर बाह पाकबड़ा में ओवरब्रिज पर काम करने के दौरान एक मजदूर घायल हो गया। इसके बाद शाम चार बजे पाकबड़ा तथा बागड़पुर-लोदीपुर के बीच निर्माणाधीन फ्लाईओवरों पर ट्रैफिक की आवाजाही बंद कर दी गई। इसके अलावा दोनों तरफ के वाहन दिल्ली जाने वाली लेन में ही डायवर्ट कर दिए गए। इससे पाकबड़ा में जाम लग गया। जाम इतना भीषण था कि वाहनों की तीन किमी लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया। इसके लिए दिल्ली जाने वाली दूसरी लेन में भी ट्रैफिक की आवाजाही चालू करवाई गई। इसके बावजूद काफी देर तक वाहन रेंग-रेग कर आगे बढ़ सके। जाम ने करीब पांच घंटे तक लोगों को छकाया।
पाकबड़ा एसओ रंजन कुमार शर्मा ने बताया कि हाईवे पर जाम लग गया था। वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े हो गए थे। इससे परेशानी हुई।
जाम में फंसी एंबुलेंस
हाईवे पर पाकबड़ा में लगे जाम में एक एंबुलेंस फंस गई। एंबुलेंस मरीज लेकर दिल्ली की ओर जा रही थी। काफी देर तक एंबुलेंस जाम में घिरी रही। जाम खुलने पर मरीज के तीमारदारों ने राहत की सांस ली।

पाकबड़ा कस्बे की सड़कों पर भी लगा जाम
हाईवे पर जाम लगने बाद हर कोई दूसरा रास्ता तलाशने लगा। इस कोशिश में छोटे वाहन पाकबड़ा कस्बे में दाखि हो गए। इसके चलते कस्बे की सड़कों पर भी जाम की स्थिति बन गई। लोगों को काफी परेशानी हुई।

हे राम इतना जाम.......मुरादाबाद के दिल्ली हाईवे पर पाकबड़ा में लगा जाम।अमर उजाला

हे राम इतना जाम.......मुरादाबाद के दिल्ली हाईवे पर पाकबड़ा में लगा जाम।अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed