फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hearing postponed due to Lalit Kaushik not coming from jail

Moradabad News: ललित कौशिक के जेल से न आने के कारण टली सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
Hearing postponed due to Lalit Kaushik not coming from jail
मुरादाबाद। नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में ललित कौशिक के जेल से हाजिर न होने के कारण मुकदमे में सुनवाई टल गई। अदालत ने अब इस मामले में पांच दिसंबर की तिथि निर्धारित की है।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर ललित कौशिक को एक दिन पहले ही बुधवार को बलरामपुर जेल से मुरादाबाद जनपद न्यायाधीश की अदालत में पेश किया गया था। इसके बाद उसे फिर बलरामपुर जेल भेज दिया गया। विशेष लोक अभियोजक अभिषेक भटनागर और भूकन सिंह ने बताया कि वृहस्पतिवार को विशेष पाॅक्सो कोर्ट संख्या दो शैलेंद्र वर्मा की अदालत में सुनवाई निर्धारित थी। अदालत ने पूर्व में ही ललित कौशिक का तलबी आदेश बलरामपुर जेल भेज दिया था लेकिन बलरामपुर जेल अधीक्षक द्वारा अदालत में ऑनलाइन पत्र भेजा गया। एक दिन पहले ही देर रात करीब एक बजे ललित कौशिक को जेल में एंट्री मिली है। इस कारण फिर उसे मुरादाबाद भेजना संभव नहीं था। ऐसी दशा में अदालत ने सुनवाई के लिए पांच दिसंबर की तिथि निर्धारित की है। साथ ही अदालत ने मुकदमे के मुख्य गवाह को फिर तलब किया है।संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article