फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hearing in Kanth ruckus case will be held on 17th

कांठ बवाल प्रकरण में चिकित्सक ने दर्ज कराए बयान, अब 17 अगस्त को होगी सुनवाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Aug 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Hearing in Kanth ruckus case will be held on 17th
मुरादाबाद। कांठ बवाल प्रकरण में गुरुवार को अदालत में सुनवाई हुई। मृतक आरोपियों की आख्या अदालत में पहली तिथि पर पेश की गई थी। जिसके बाद गुरुवार को चिकित्सक के बयान अदालत में दर्ज किए गए। अदालत ने सुनवाई के लिए अगली तारीख 17 अगस्त लगाई है।
विज्ञापन

थाना कांठ क्षेत्र के गांव अकबरपुर चैदरी में वर्ष 2014 में लाउडस्पीकर बजाने को लेकर जमकर बवाल हुआ था। इस मामले में वर्तमान में कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, नगर विधायक रितेश गुप्ता समेत कई भाजपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मुकदमे की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट पुनीत गुप्ता की अदालत चल रही है। गुरुवार को नगर विधायक रितेश गुप्ता, केबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह समेत अन्य बीजेपी नेता अदालत में उपस्थित हुए। विशेष लोक अभियोजक मोहनलाल विश्नोई ने बताया कि गुरुवार को चिकित्सक के बयान अदालत में दर्ज किए गए हैं। मुकदमे की सुनवाई अब 17 अगस्त को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed