फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hearing case related to Abdullah Azam, police presented jailed mother Tazeen moradabad court

उम्र निर्धारण केस: अब्दुल्ला आजम से जुड़े केस में सुनवाई, जेल में बंद मां तजीन को पुलिस ने कोर्ट में किया पेश

Wed, 03 Jan 2024 03:31 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 03 Jan 2024 03:31 PM IST
सार

मुरादाबाद की अदालत ने 15 साल पुराने मामले में आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को दोषी करार दिया था। इसके फैसले के खिलाफ अब्दुल्ला सुप्रीम कोर्ट चले गए थे। उन्होंने दावा गया कि जिस वक्त केस दर्ज किया गया था तब वह नाबालिग थे।

विज्ञापन
Hearing case related to Abdullah Azam, police presented jailed mother Tazeen moradabad court
मुरादाबाद कोर्ट में अब्दुल्ला आजम की मां तजीन को पेश किया गया - फोटो : Abdullah Azam

विस्तार

अब्दुल्ला आजम के उम्र निर्धारण मामले में बुधवार को सुनवाई हुई। उनकी मां तंजीन को पुलिस ने मुरादाबाद की कोर्ट में पेश किया। वह इस समय रामपुर जेल में बंद हैं। छजलैट के 15 साल पुराने मामले में अदालत ने पूर्व सांसद आजम खां और उनके बेटे पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम को दो-दो साल की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन


इस मामले में अब्दुल्ला आजम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। जिसमें उन्होंने बताया था कि जिस वक्त पुलिस ने केस दर्ज किया गया था, तब वह नाबालिग थे। उनके मामले में किशोर न्यायालय में सुनवाई होनी चाहिए थी। सुप्रीम कोर्ट ने जिला जज को इस मामले में सुनवाई करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन


अब्दुल्ला आजम के उम्र निर्धारण का मामला जनपद न्यायाधीश अजय कुमार की अदालत में विचाराधीन है। इसमें अब्दुल्ला आजम के वकीलों ने उनकी उम्र से संबंधित दस्तावेज अदालत में पेश किए थे। जिन पर अभियोजन पक्ष ने अदालत में जवाब पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनी। जिसके बाद बहुत से ऐसे प्रश्न अदालत के सामने आए, जिनका निस्तारण किया जाना जरूरी था। अदालत ने अब्दुल्ला आजम की मां तजीन फात्मा को रामपुर जेल से बयान दर्ज कराने के लिए तलब किया है। बुधवार को इस मामले में सुनवाई हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed