फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   hearing extanded in dhruv kidnapping case

ध्रुव अपहरण प्रकरण में सुनवाई टली, 29 तारीख तय

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
hearing extanded in dhruv kidnapping case
मुरादाबाद। मझोला के चर्चित ध्रुव अपहरण प्रकरण में सोमवार को सुनवाई टल गई। आरोपी शिखा और अशफाक ने जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया था जिस पर सुनवाई होनी थी। एक अधिवक्ता के निधन की वजह से सोमवार को सुनवाई टल गई। अदालत ने अब 29 अक्तूबर की तारीख सुनवाई के लिए तय की है।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के लाइन पार रामलीला मैदान के पास रहने वाले फाइनेंस कंपनी कर्मचारी गौरव कुमार के पांच साल के बेटे ध्रुव कुमार को सात अगस्त की दोपहर अगवा कर लिया गया था। अगले दिन बच्चा गाजियाबाद के कौशांबी में बरामद हुआ था। मझोला पुलिस ने इस मामले में ध्रुव की मां शिखा और तेलंगाना निवासी अशफाक व इमरान खान को गिरफ्तार कर अपहरण कांड का खुलासा किया था। पुलिस ने दावा किया था कि शिखा ने ही अपने प्रेमी अशफाक के साथ घर बसाने के लिए बेटे का अपहरण कराया था। पुलिस ने दावा किया था कि अशफाक ने इंटरनेट कॉल कर गौरव से तीस लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। इस मामले में शिखा समेत तीनों आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में जेल में बंद हैं। शिखा और अशफाक ने अपने अधिवक्ता अभिषेक शर्मा के जरिये जमानत के लिए अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया गया था। इस प्रार्थना पत्र पर सोमवार को अदालत में प्रार्थना पत्र पर सुनवाई होनी थी। लेकिन अधिवक्ता के निधन की वजह से न्यायिक कामकाज ठप हो गया। सोमवार को इस मामले में सुनवाई नहीं हो सकी। अब अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 29 अक्तूबर की तारीख तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed