फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hearing could not be held in the cases related to Azam and Abdullah

Moradabad News: आजम और अब्दुल्ला से जुड़े मामलों में नहीं हो सकी सुनवाई

Wed, 14 May 2025 11:43 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 14 May 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Hearing could not be held in the cases related to Azam and Abdullah
रामपुर। सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खां से जुड़े दो मामलों में सुनवाई नहीं हो सकी। लिहाजा दोनों ही मामलों में तारीख तय कर दी गई है।
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां के खिलाफ भोट थाने में 2019 के लोकसभा चुनाव में अफसरों के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। बुधवार को इस मामले में गवाह को पेश होना था,लेकिन कोर्ट में गवाह नहीं आया,जिस पर सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले की सुनवाई 22 मई को होगी। इसी तरह उनके बेटे अब्दुल्ला आजम से जुड़े आप नेता फैसल लाला को धमकाने के मामले में भी सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले की सुनवाई 23 मई को होगी। यह मामला गंज थाने में दर्ज कराया गया था,जिसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है। संवाद



सपा विधायक नसीर अहमद को मिली राहत
रामपुर। शत्रु संपत्ति को कब्जाने के मामले में अंतरिम जमानत पर चल रहे चमरौवा के सपा विधायक नसीर अहमद खां को कोर्ट से राहत मिल गई है। कोर्ट ने उनकी स्थाई जमानत याचिका मंजूर कर ली है। यहां बताते चले कि इस मामले में अन्य आरोपियों की जमानत हो चुकी है। लेकिन उनको अंतरिम जमानत मिली हुई थी। अब नसीर अहमद को स्थाई जमानत मिल गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed