फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   health survey team return back in hotspot area

टीम ने पूछा नाम तो बोले-अभी नहीं रखा, बगैर नाम के जी रहे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
health survey team return back in hotspot area
मुरादाबाद। हिमगिरी कालोनी में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद हिमगिरी के डेढ़ किमी के रेडियस में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सर्वे का कार्य किया जा रहा है। सोमवार को सर्वे करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को यहां विरोध का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्य विभाग की टीम हरथला रेलवे क्रासिंग पार करके आगे की बस्ती में पहुंची तो एक परिवार ने अपना नाम और अन्य विवरण बताने से इंकार किर दिया। टीम ने प्रशासनिक आदेशों का हवाला दिया तो परिवार दोनों एएनएम से अभद्रता पर उतर आया। एएनएम के मुताबिक विरोध करने वाले परिवार ने कहा कि आप लोग एनआरसी कर रहे हो, हमें कुछ नहीं बताना है। काफी मशक्कत के बाद भी परिवार ने सर्वे नहीं कराया। हंगामा होने पर कुछ स्थानीय लोगों ने मामला शांत किया।
विज्ञापन

अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झांझनपुर पर तैनात एएनएम शिवानी ने बताया कि वह और उनकी साथी एएमएन हेमलता सोमवार को हरथला एरिया में सर्वे कर रहे थे। उन्हें हर घर में रहने वाले सदस्यों के नाम और उनकी यात्रा हिस्ट्री के बारे में विवरण जुटाकर देना था। ताकि कोई संदिग्ध हो तो उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा सके। शिवानी के मुताबिक जैसे ही वह दोनों हरथला रेलवे क्रासिंग पार करके आगे की बस्ती में पहुंचे तो एक परिवार ने सर्वे का विरोध शुरू कर दिया। परिवार के पुरुष सदस्य बाहर आ गए और कहने लगे कि आप लोग हेल्थ चेकअप के आड़ में एनआरसी कर रहे हैं। इसलिए वह अपना नाम - पता नहीं बताएंगे। एएनएम के मुताबिक विरोध करने वाला परिवार किराए पर रहा था। मकान मालिक ने तो सभी सवालों के जवाब दिए लेकिन उस किराएदार ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया। एएनएम ने पूछा तो विरोध करने वाले परिवार ने कहा कि उन लोगों ने अभी तक अपना कोई नाम रखा ही नहीं है, बगैर नाम के ही जी रहे हैं। परिवार ने स्वास्थ्य विभाग की टीम से अभद्रता शुरू की तो आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन

लोगों ने किसी तरह विरोध करने वाले परिवार को शांत कर अंदर भेजा। लेकिन इसके बाद भी वह नाम और दूसरा विवरण बताने को तैयार नहीं हुए। शिवानी का कहना है कि उनके साथ पुलिस नहीं थी। वह दोनों अकेली थीं इसलिए उन्होंने उस परिवार को छोड़ दिया और आगे बढ़ गईं। एएनएम ने बताया कि उन्होंने मौके से ही इसकी सूचना अपने इंचार्ज एआरओ अहमद को दी और कुछ देर पुलिस के आने का इंतजार भी किया। लेकिन जब पुलिस भी नहीं पहुंची तो वह बाकी घरों में सर्वे करके वापस लौट आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य टीम से अभद्रता करने या फिर सर्वे का विरोध करने की बात मेरे संज्ञान में नहीं आई है। मुझे या थाने पर किसी ने सूचना नहीं दी है। मैं इस बारे में जानकारी करता हूं। टीम से अभद्रता और हेल्थ सर्वे का विरोध करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
- अमित पाठक, एसएसपी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed