{"_id":"57e04f824f1c1b8341a822dd","slug":"health-services-stop-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"वार्ता फेल, आज से स्वास्थ्य सेवाएं ठप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वार्ता फेल, आज से स्वास्थ्य सेवाएं ठप
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 20 Sep 2016 02:24 AM IST
विज्ञापन
हड़ताल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में मुख्य सचिव के साथ चली घंटे वार्ता में सहमति नहीं बनने पर डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने आज (मंगलवार) से अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया है। प्रदेश के सभी फार्मेसिस्ट हड़ताल पर रहेंगे। साथ ही इमरजेंसी और पोस्टमार्टम सेवा अनिश्चितकाल के लिए ठप रहेगी।
डिप्लोमा फार्मेसिस्ट एसोसिएशन ने बीस सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की थी। हड़ताल को लेकर सोमवार को लखनऊ में डीजी हेल्थ और सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को वार्ता के लिए बुलाया था। लेकिन पदाधिकारियों ने वार्ता करने से इंकार कर दिया।
वहीं शाम को मुख्य सचिव के साथ वार्ता हुई। काफी देर तक चली वार्ता में ग्यारह सूत्रीय मांगों पर सहमति नहीं बन सकी। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला ने बताया कि मंगलवार से फार्मेसिस्ट अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान इमरजेंसी और पोस्टमार्टम सेवाएं भी ठप रहेगी।