फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   health department team checkup in ratanpur klan

रतनपुर कलां गांव पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:56 AM IST
विज्ञापन
health department team checkup in ratanpur klan
पाकबड़ा। बुखार से एक माह में पंद्रह से अधिक लोगों की मौत की सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रतनपुर कलां गांव में डेरा डाल दिया है। शनिवार को 60 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डेंगू और मलेरिया की जांच की गई। साथ ही दवाओं का छिड़काव किया गया। सोमवार से घर घर में जाकर अभियान चलाकर लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। गांव की पीएचसी को मरीजों के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन

रतनपुर कलां गांव में एक माह में बुखार से 15 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बाद हरकत में आई स्वास्थ्य विभाग की टीम शनिवार गांव पहुंची। दोपहर बाद धर्मस्थलों से ऐलान कर दिया गया और फिर मरीजों का आना शुरू हो गया। 60 से अधिक मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। डा. राजपाल सिंह ने बताया कि 65 लोगों की सेहत की जांच की गई। 11 लोगों की मलेरिया की जांच की गई। गांव में बुखार फैला हुआ है, लेकिन लोग क्वारंटीन होने के डर से घर में बैठ गए है। सोमवार को आशा और अन्य हेल्थ वर्कर घर-घर में जाकर मरीजों की पहचान कराई जाएगी। लॉकडाउन से बंद पड़ा रतनपुर कलां पीएचसी भी खोल दी गई है। ग्राम प्रधान खचेडू सिंह ने बताया की गांव में साफ सफाई की व्यवस्था की गई है। अस्पताल खुल जाने से लोगों की परेशानी समाप्त हो जाएगी। लोगों को अब सरकारी स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

दस दिनों में बुखार से दो की मौत
पाकबड़ा। बागड़पुर की मढै़या गांव में बीते दस दिनों में बुखार से दो किशोर की मौत हो चुकी है। गांव निवासी अरमान (18) की बुखार से तीन दिन पहले मौत हो गई। इससे पहले गांव निवासी अफसान (18) की मौत बुखार से हो गई थी। गांव निवासी इब्राहिम हुसैन ने बताया कि गांव में कई लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed