{"_id":"66c7e6d560d17e06460098d6","slug":"health-department-stopped-registration-renewal-of-60-hospitals-moradabad-news-c-15-1-mbd1044-463528-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: स्वास्थ्य विभाग ने रोके 60 अस्पतालों के पंजीयन नवीनीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: स्वास्थ्य विभाग ने रोके 60 अस्पतालों के पंजीयन नवीनीकरण
विज्ञापन
मुरादाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने 60 से अधिक अस्पतालों के पंजीकरण का नवीनीकरण अस्थायी रूप से रोक दिया है। ठाकुरद्वारा की घटना के बाद विभाग सतर्कता बरत रहा है। दस्तावेजों समेत सारे बिंदुओं को बारीकी से परखने के बाद ही अस्पतालों के पंजीयन का नवीनीकरण किया जाएगा।
कुछ अस्पतालों में यह सामने आया कि जिन डॉक्टरों के दस्तावेजों पर अस्पताल चल रहा है, वह अस्पताल में सेवाएं नहीं दे रहे हैं। उनके नाम पर झोलाछाप सर्जरी कर रहे हैं। डॉ. बरुआ हेल्थ केयर में ऐसे तथ्य सामने आए थे। ऐसे अस्पताल संचालकों के लिए कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस से पत्राचार किया गया है।
ठाकुरद्वारा के एबीएम अस्पताल के मामले में भी पंजीकृत डॉक्टरों के अलावा दूसरे डॉक्टरों के आने की जानकारी सामने आई है। ऐसे में विभाग ने जिले के कई अस्पतालों का पंजीयन नवीनीकरण करने से पहले डॉक्टरों के दस्तावेजों की जांच, डॉक्टरों के बयान, दस्तावेजों में बताई गई सुविधाएं संचालित करने की योग्यता आदि की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने कहा कि सब कुछ बारीकी से परखने के बाद अब तक 350 से ज्यादा अस्पतालों के पंजीयन का नवीनीकरण किया जा चुका है। जो अस्पताल शेष हैं, जांच व भौतिक सत्यापन के बाद उनका भी नवीनीकरण हो जाएगा।