फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Health department raids 12 hospitals, eight sealed

Moradabad News: स्वास्थ्य विभाग का 12 अस्पतालों पर छापा, आठ सील

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
Health department raids 12 hospitals, eight sealed
मुरादाबाद। अवैध रूप से संचालित अस्पतालों के खिलाफ बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाया। स्वास्थ्य विभाग की पांच टीमों ने 12 अस्पतालों पर छापा मारा। अपंजीकृत और दूसरी कमियां मिलने पर टीम ने आठ अस्पतालों को सील कर दिया। जबकि मानकों को पूरा नहीं करने पर दो अस्पतालों की ओटी और एक एक्सरे सेंटर भी सील कर दिया गया। इस दाैरान कार्रवाई को देख झोलाछाप अपनी क्लीनिक बंद करके भाग गए। बृहस्पतिवार को सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन


झोलाछाप के खिलाफ अमर उजाला की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। जिसे संज्ञान में लेते हुए मंगलवार को डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की थी। डीएम ने सीएमओ को टीम बनाकर अवैध अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसके तहत बुधवार को सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल, डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव, डॉ. राजपाल सिंह, डॉ. नरेंद्र कुमार और डॉ. विकास सिंह के नेतृत्व में पांच टीमें गठित की। इस टीम ने जिले के 12 अस्पतालों पर छापा मारा। इस कार्रवाई से झोलाछापों में हड़कंप मच गया। ज्यादातर अस्पतालों में संचालक और कर्मचारी फरार हो गए। वहां पर सिर्फ भर्ती मरीज और उनके तीमारदार मिले। अस्पतालों में साफ-सफाई नहीं मिली। यहां-वहां दवाई और पट्टियां बिखरी पाई गई। कुछ संचालक रजिस्ट्रेशन पेपर नहीं दिखा पाए। आठ अस्पतालों को सील कर दिया गया। वहीं शिफा हेल्थ केयर बिलारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए क्षेत्रीय आयुर्वेदिक अधिकारी को पत्र प्रेषित किया जाएगा। यहां टीम को चार आईवी सेट और चार बेड मिले।
विज्ञापन

इसके अलावा एम पहलवान बिलारी का एक्सरे सेंटर, जीवन दास अस्पताल अलाईयाबाद डिलारी की ओटी, देहली मैक्स बीयूएमएस संभल रोड बिलारी की ओटी को सील कर दिया गया। इस दाैरान अस्पतालों में भर्ती मिले मरीजों को जिला अस्पताल और महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


00

इन अस्पतालों को किया गया सील

- केजीएन कुंदरकी, प्लस हेल्थ केयर-संभल रोड, वेलक्योर हेल्थ केयर-संभल रोड, एमएम हेल्थ केयर पटवारी हाॅल-डींगरपुर, टीएचए हेल्थ केयर फक्टरी काॅलोनी-ग्राम असालतनगर बागा, शिव हेल्थ केयर-सुरजननगर, एमएआर हेल्थ केयर सेंटर महमूदपुर माफी-संभल रोड, सिमना अस्पताल पाकबड़ा को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया।

00

ऑपरेशन से कराया प्रसव, एनस्थेटिक का नाम नहीं बताया

- डिप्टी सीएमओ डॉ. संजीव बेलवाल ने बताया कि केजीएन कुंदरकी में एक मरीज भर्ती मिली, जिसका ऑपरेशन के माध्यम से प्रसव किया गया था। ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक ने ऑपरेशन की बात तो स्वीकार की, लेकिन वह एनस्थेटिक्स का नाम नहीं बता पाए। बच्चे की तबियत बहुत नाजुक थी, लेकिन अस्पताल में कोई बाल रोग विशेषज्ञ नहीं मिला। अस्पताल को सील कर बच्चे को उपचार के लिए एनएससीयू महिला अस्पताल मुरादाबाद में भर्ती करवाया गया है। एम पहलवान बिलारी में चिकित्सक ने खुद को फिजियोथेरेपिस्ट बताया। वहां पर कुछ इंजेक्शन प्रयोग किए जा रहे थे। जबकि फिजियोथेरेपिस्ट इंजेक्शन का प्रयोग नहीं कर सकता है।

00

अपंजीकृत अस्पताल में मिले सर्जरी के दो मरीज

पाकबड़ा। डिप्टी सीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह और डाॅ. प्रवीण श्रीवास्तव ने बुधवार को पाकबड़ा के समाथल रोड स्थित शाहजी नगर में संचालित सिमना अस्पताल पर छापा मारा। यहां दस्तावेज चेक किए है। अस्पताल का सीएमओ कार्यालय में रजिस्ट्रेशन नहीं मिला। टीम को अस्पताल में दो मरीज भर्ती मिले हैं। दोनों मरीजों के ऑपरेशन किए गए थे। दोनों मरीजों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया है। अस्पताल में कुछ नारकोटिक्स दवाइयां भी मिलीं। टीम ने अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की है।


00

- अवैध अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इन अस्पतालों में भर्ती मरीजों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाकर आख्या जिला प्रशासन को भेजी जाएगी।

- डॉ. कुलदीप सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed