फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Head Muharrir found dead in room

कमरे में मृत मिले हेड मुहर्रिर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Head Muharrir found dead in room
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाने के हेड महर्रिर का शव मंगलवार सुबह कमरे में पड़ा मिला। सोमवार को दिन में ड्यूटी करने के बाद वह शाम को अपने कमरे पर चले गए थे। मंगलवार सुबह थाने का संतरी उन्हें बुलाने के लिए कमरे पर पहुंचा तो उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से नमूने लिए। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, हेड मुहर्रिर तेजपाल सिह (53)11 सितंबर 2020 से मूंढापांडे थाने में तैनात थे। तेजपाल सिंह मूलरूप से बागपत के धौहघट थानाक्षेत्र के मुलशम गांव निवासी थे। तेजपाल सिंह का परिवार वर्तमान में मेरठ की श्री राम विहार कालोनी बढौत रोड पर रहता है। परिवार में पत्नी रेखा, बेटी स्वाति और बेटा विशाल है। मूंढापांडे थाने के एसओ हिमांशु चौहान ने बताया कि सोमवार को उन्होंने दिन में ड्यूटी की थी। इसके बाद थाना परिसर में बने अपने कमरे में चले गए, मंगलवार सुबह वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। माल संबंधित जानकारी के लिए उन्हें आवास से बुलाने को संतरी को भेजा गया, लेकिन उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। संतरी ने इस मामले की जानकारी थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मियों को दी। अनहोनी आशंका में घिरे पुलिस कर्मियों ने आवाज लगाकर उसने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। देर तक कमरे के भीतर से कोई जवाब नहीं मिला। पुलिस कर्मियों ने धक्का दिया तो दरवाजा खुल गया। हेड मुहर्रिर कमरे की फर्श पर औंधे मुंह पड़े थे। सूचना मिलने पर सीओ हाईवे देश दीपक सिंह, एसपी देहात विद्या सागर मिश्र मौके पर पहुंच गए और उन्होंने मौका मुआयना किया। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई। टीम ने मौके से नमूने लिए। सूचना मिलने पर तेजपाल सिंह के बड़े भाई कृष्ण पाल सिंह, बेटा विशाल व अन्य परिजन भी आ गए। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। भाई कृष्णपाल सिंह ने बताया कि दो माह पहले ही तेजपाल सिंह घर गए थे। उनका एक बेटा विशाल (25)एमबीए कर रहा है, जबकि बेटी स्वाति की शादी हो चुकी है। एसपी देहात विद्या मिश्र ने बताया कि हेड मुहर्रिर कमरे में मृत अवस्था में मिले हैं। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed