फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Head in the name of getting a government job

Moradabad: नौकरी लगवाने के नाम पर हेड कांस्टेबल ने ठगे 91 हजार, किया गया निलंबित

Wed, 10 Aug 2022 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Wed, 10 Aug 2022 01:33 AM IST
सार

डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि शिकायत मिलने पर बिजनौर के एएसपी से मामले की जांच कराई थी। जांच में आरोप सही पाए गए हैं। हेड कांस्टेबल मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
Head in the name of getting a government job
ठगी के आरोपी में हैड कांस्टेबल निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजनौर के नगीना थाने में तैनात रहे हेड कांस्टेबल ने एक व्यक्ति से उसके बेटे की सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर 91 हजार रुपये हड़प लिए। नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो हेड कांस्टेबल ने उसे धमकाया। शिकायत मिलने पर डीआईजी ने जांच कराई जिसमें आरोप सही पाए जाने पर हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


बिजनौर के नगीना थानाक्षेत्र में कोटकादर निवासी पवन कुमार ने डीआईजी शलभ माथुर को प्रार्थनापत्र दिया था। उन्होंने बताया कि यूपी 112 में तैनात हेड कांस्टेबल मनोज कुमार नगीना थाने में तैनात रहे हैं। उस दौरान पवन कुमार की मुलाकात हेड कांस्टेबल से हो गई थी। पवन का आरोप है कि मनोज कुमार ने उनके बेटे की नौकरी लगवाने के नाम पर 91 हजार रुपये ले लिए थे। नौकरी नहीं लगने पर पीड़ित ने रकम वापस मांगी तो सिपाही ने उन्हें धमकाया और फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन


डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि शिकायत मिलने पर बिजनौर के एएसपी से मामले की जांच कराई थी। जांच में आरोप सही पाए गए हैं। हेड कांस्टेबल मनोज कुमार को निलंबित कर दिया गया है साथ ही विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed