{"_id":"67ad0522a6a873a6fd07c713","slug":"head-constable-dies-constable-injured-in-collision-with-truck-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-581679-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रक की टक्कर से हेड कांस्टेबल की मौत, सिपाही घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रक की टक्कर से हेड कांस्टेबल की मौत, सिपाही घायल
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में दलपतपुर जीरो प्वाइंट के पास बुधवार दोपहर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार हेड कांस्टेबल राजकुमार (40) की मौत हो गई, जबकि सिपाही मनोज कुमार घायल हो गए। हादसे के समय दोनों पुलिसकर्मी रफातपुर गांव में शब-ए-बरात की तैयारियों का जायजा लेने के बाद थाने लौट रहे थे।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल राजकुमार बरेली जिले के फरीदपुर थाना क्षेत्र के ददरुआ गांव के रहने वाले थे। राजकुमार 2011 में यूपी पुलिस में सिपाही पद पर तैनात हुए थे। दो साल से उनकी तैनाती कटघर थाने की काशीपुर तिराहा चौकी पर चल रही थी।
बुधवार सुबह राजकुमार अपने साथी सिपाही मनोज कुमार के साथ बाइक से रफातपुर गांव में शब-ए-बरात की तैयारियों का जायजा लेने गए थे। दोपहर करीब ढाई बजे दोनों बाइक से थाने लौट रहे थे। कटघर क्षेत्र में दलपतपुर जीरो प्वाइंट के पास पाकबड़ा से रामपुर की ओर जा रहे ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में दोनों पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। चालक कुछ दूरी पर जाकर ट्रक छोड़कर भाग निकला। सूचना मिलने पर काशीपुर तिराहा पुलिस चौकी और थाने से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। घायल पुलिसकर्मियों को टीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। घायल सिपाही मनोज को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया।
मनोज कुमार उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के लक्सर थाना क्षेत्र के सिमली के रहने वाले हैं। हादसे में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल राजकुमार के परिवार में पत्नी सुनीता, दो बेटे और एक बेटी है। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।