फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   He kept having relations for eight years by giving false promises of marriage

Moradabad News: शादी का झांसा देकर आठ साल से बनाता रहा संबंध

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
He kept having relations for eight years by giving false promises of marriage
मुरादाबाद। शादी का झांसा देकर गलशहीद क्षेत्र की महिला से एक युवक ने संबंध बनाए। आरोप है कि पिछले साल अक्तूबर में उसने आपत्तिजनक वीडियो बनाया। शादी के लिए दबाव बनाने पर युवक ने मारपीट कर वीडियो वायरल करने की धमकी दी। इस मामले में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।गलशहीद क्षेत्र की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह आठ साल पहले कटघर के मकबरा पुलिस चौकी के पास रहने वाले बिलाल उर्फ इफ्तेखार के संपर्क में आई थी। आरोप है कि बिलाल ने महिला से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसने शादी का भरोसा देकर चुप करा दिया। इसके बाद वह दुष्कर्म करता रहा। महिला शादी के लिए कहती तो बहानेबाजी करता रहा। 27 अक्तूबर 2024 को आरोपी ने उसे चेतिया फार्म हाउस पर बुलाया और फिर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान उसने आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना लिया। धमकी दी कि यदि शादी के लिए दबाव बनाया तो वह वीडियो वायरल कर देगा। बिलाल ने एक अन्य लड़की से निकाह कर लिया है। साथ ही उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने इस मामले में बिलाल उर्फ इफ्तेखार, मेराज, उसकी पत्नी नाजिया, बहनोई सिद्दीकी के खिलाफ केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष सौरभ त्यागी ने बताया कि पुलिस केस की विवेचना कर रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed