फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   HDFC Life Insurance manager Death by train in Moradabad

एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजर की ट्रेन से कटकर मौत, 12 दिसंबर को थी शादी

Tue, 20 Nov 2018 08:36 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मुरादाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Tue, 20 Nov 2018 08:36 AM IST
विज्ञापन
HDFC Life Insurance manager Death by train in Moradabad
मैनेजर अतुल प्रताप सिंह - फोटो : अमर उजाला

एचडीएफसी लाइफ इंश्यारेंस के मैनेजर की संदिग्ध हालात में ट्रेन से कटकर मौत हो गई । उनका शव सोमवार सुबह अगवानपुर में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है। शव की शिनाख्त जेब में मिले दस्तावेजों से हुई है। उनकी जेब से देहरादून से बरेली का टिकट मिला है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह अगवानपुर में ट्रेन की चपेट में कैसे आ गए। जीआरपी कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर मौत के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


मैनेजर अतुल प्रताप सिंह (24) कन्नौज के गैसपुर गांव के रहने वाले थे। उनके दोस्त शशांक ने बताया कि अतुल बरेली में कार्यरत थे। सोमवार सुबह जीआरपी ने परिवार वालों को अतुल की मौत की जानकारी दी तो वह लोग यहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को अतुल की शादी लखनऊ निवासी युवती से होनी थी। हो सकता है कि वह बैंक के कार्य से देहरादून गए थे, वहां से वापस आ रहे थे। वह ट्रेन से  नीचे गिरे या किसी ने उनको धक्का दिया है, यह जांच का विषय है। 

विज्ञापन

मातम में बदली शादी की खुशियां, मां बेहाल 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्रेन से कटकर अतुल की मौत की पुष्टि हुई है। यह भी हो सकता है कि अतुल एक ट्रेन से नीचे गिरे हों तो दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए हो, इस वजह से उनकी मौत हुई हो। अतुल की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

उनके पिता जेके सिंह आर्मी से रिटायर्ड हैं। परिवार में बड़ी बहन तनु सिंह और छोटा भाई शिवा सिंह है। जीआरपी प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि अगवानपुर में सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिला था। जेब से 18 तारीख का बरेली से देहरादून का रेल टिकट मिला है। अंदेशा है कि ट्रेन में सफर करने के दौरान ट्रेन से गिरकर अतुल प्रताप की मौत हुई है। अन्य बिंदुओं को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। परिवार वालों ने इस संबंध में अभी तहरीर नहीं दी है। 
 
परिवार में अतुल की शादी को लेकर खुशी का माहौल था। सोमवार सुबह जब अतुल की मौत की जानकारी परिवार को मिली तो  खुशियां मातम में बदल गईं। अतुल की मां का रोकर बुरा हाल है। वह परिवार वालों से पूछती रहीं कि मेरे लला को क्या हो गया है, वह कहां चला गया? उसके जाने से मेरी दुनिया उजड़ गई। परिवार वाले उन्हें सांत्वना देते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed