फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hawkeyes fired between two groups of students, one injured

Moradabad News: छात्रों के दो गुटों में चलीं हॉकियांं, एक घायल

Sun, 03 Aug 2025 02:03 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 03 Aug 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Hawkeyes fired between two groups of students, one injured
फोटो 15,16 ठाकुरद्वारा नगर में नंगलिया रोड पर पर छात्रों के गुटों में मारपीट सीसीटीवी में कैद
ठाकुरद्वारा। नगर में नंगलिया रोड पर छात्रों के दो गुटों में शनिवार को फिल्मी स्टाइल में जमकर मारपीट हुई। जमकर ईंट-पत्थर, डंडे और हॉकियां चलीं। पथराव की चपेट में आकर एक सब्जी विक्रेता घायल हो गया।
विज्ञापन

दोपहर करीब 1:00 बजे छात्रों के दो गुट फिल्मी स्टाइल में बाइकों से नंगलिया रोड पर स्थित कोचिंग सेंटर के सामने पहुंचे। उनके हाथों में डंडे और हॉकिया आदि थी। उन्होंने एक दूसरे पर डंडों और हॉकियों से हमला बोल दिया। मारपीट शुरू कर दी। एक गुट ने बचाव के लिए दूसरे पर ईंट पत्थर भी फेंके। जिसमें पास में सब्जी की दुकान करने वाले अशफाक पत्थर लगने से घायल हो गए। मारपीट से सड़क पर भगदड़ मच गई। लोग बचाव के लिए भागने लगे।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिस के आने से पहले ही दोनों गुट के हमलावर वहां से भाग गए। इस दौरान पुलिस ने साइलेंसर निकाल कर पटाखे छोड़कर जा रहे बाइक सवार को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग गया। मारपीट की पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकालकर घटना में शामिल छात्रों का पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed