'दोस्तों के साथ बनाओ शारीरिक संबंध': जुए में हारने के बाद पति ने पत्नी पर बनाया दबाव, बच्चों समेत घर से निकाला
जुए में हारने के बाद पति ने पत्नी पर दोस्तों के साथ संबंध बनाने का दबाव बनाया। इसके विरोध करने पर पत्नी और बच्चों को घर से निकाल दिया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जुए और शराब की बुरी आदत ने एक पति को हैवान बना दिया। उसने पत्नी से दोस्तों के साथ संबंध बनाने की जिद की। इसका विरोध करने पर आरोपी पति ने पत्नी और तीन बच्चों को घर से निकाल दिया। एसपी के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।
शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की शादी छह जुलाई 2013 को मुरादाबाद के बिलारी क्षेत्र के गांव निवासी वीरेश से हुई थी। शादी के समय विवाहिता के पिता ने हैसियत से अधिक दान दहेज दिया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही विवाहिता के ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते रहे।
विवाहिता का आरोप है कि उसका पति शराब पीने लगा और जुआ खेलने लगा। इस लत में वह बारह बीघा जमीन और जेवरात हार गया। आरोप है कि पति शराब पीकर घर आता और दोस्तों को लाता। इसके बाद पत्नी पर उनसे संबंध बनाने का दबाव बनाता था।
11 अगस्त को विवाहिता के पति ने शराब पीकर गाली-गलौज हुए तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना की रिपोर्ट बिलारी थाने में दर्ज कराई थी। इसके बाद आरोपी पति ने मारपीट कर विवाहिता और तीन बच्चों को घर से निकाल दिया था।
चार सितंबर को पति वीरेश अपने साथ शिशुपाल उर्फ टिकला, वेदपाल के साथ अपने ससुराल पहुंचा। वहां पत्नी को अकेला देख आपत्तिजनक हरकतें करते हुए अंदर कमरे में खींचकर ले जाने लगे। शोर-शराबा सुनकर विवाहिता का पिता और गांव के अन्य लोग पहुंच गए।
इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने एसपी के आदेश पर सभी आरोपियों खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.