फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Hatred will increase due to policies of Modi government

मोदी सरकार की नीतियों से बढ़ेगी नफरत : सांसद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
Hatred will increase due to policies of Modi government
मुरादाबाद।
विज्ञापन

लोकसभा में सांसद डॉ. एसटी हसन ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने संसद में कुछ ऐसे कानून पास किए जो एक वर्ग विशेष के विरोधी हैं। इससे भविष्य में हिंदू और मुसलमानों के बीच नफरत बढ़ेगी।

लोकसभा में सांसद ने कहा कि वैज्ञानिकों के कारण देश चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंच गया। जी-20 का सफल आयोजन देश के लिए गर्व था। एशियन गेम्स में खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया के तहत पदक जीते। लोकसभा में कुछ ऐसे कानून बने जिससे मुसलमान फिक्रमंद हुए। धर्म के आधार पर यूसीसी कानून बना। मुस्लिम यदि बाहरी देशों से आते हैं तो उनको नागरिकता नहीं दी जाएगी। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया। दावा किया गया कि आतंकवाद समाप्त हो जाएगा लेकिन अभी भी हर दूसरे दिन आतंकवादी घटनाएं हो रही हैं। तीन तलाक का बिल आया, हिजाब, मस्जिद से लोगों को परेशानी होने लगी। यह सिलसिला कब तक जारी रहेगा। ऐसी नीतियां बंद होनी चाहिए। सांसद ने वैक्सीन बनाने की तारीफ की लेकिन आरोप लगाया कि सरकार ने कोरोना से होने वाली मौतों के बारे में छिपाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed